Toolsidas Junior का ट्रेलर हुआ रिलीज, राजीव कपूर की आखिरी फिल्म में दिखा संजय दत्त का नया अंदाज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2022 04:56 PM2022-02-19T16:56:05+5:302022-02-19T17:01:29+5:30
फिल्म तुलसीदास जूनियर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म दिवंगत एक्टर राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म तुलसीदास जूनियर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ राजीव कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म जोकि 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म एक 13 साल के लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है। स्नूकर खेल को लेकर पिता बने राजीव का सपना पूरा करने के लिए बेटा वरुण बुद्धदेव अपनी जान लड़ा देता है। संजय दत्त इस सफर में उसकी मदद करते हैं।
इस फिल्म को भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर जैसे डायनेमिक प्रोड्यूसर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित में से एक होने का वादा करती है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मृदुल ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी।
बता दें कि ये फिल्म दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है। ऐसे में 'तुलसीदास जूनियर' के ट्रेलर में राजीव कपूर को देखकर फैंस काफी खुश हैं। पिछले साल राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। राजीव की आखिरी फिल्म साल 2018 में फ्लोर पर चली गई थी, अब 2022 में रिलीज हो रही है। मालूम हो, स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में राजीव एक पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं।