शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान- विराट-अनुष्का का बच्चा होने के बाद तैमूर को कर दिया जाएगा नजर अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 13, 2019 01:57 PM2019-12-13T13:57:38+5:302019-12-13T13:57:54+5:30

हाल ही में तैमूर की दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर करीना कपूर के शो में पहुंची थीं। यहां शर्मिला ने कई अहम बातों पर चर्चा की।

Tomorrow when Virat Kohli and Anushka Sharma have a child, Taimur might be neglected, jokes Sharmila Tagore | शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान- विराट-अनुष्का का बच्चा होने के बाद तैमूर को कर दिया जाएगा नजर अंदाज

शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान- विराट-अनुष्का का बच्चा होने के बाद तैमूर को कर दिया जाएगा नजर अंदाज

Highlightsएक्टर सैफ अली खान करीना कपूर के बेटे तैमूर आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार किड हैं।तैमूर अपने जन्म के बाद से लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं।

एक्टर सैफ अली खान करीना कपूर के बेटे तैमूर आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार किड हैं।तैमूर अपने जन्म के बाद से लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। देश हो या विदेश हर जगह से तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज तैमूर का सोशल मीडिया पर अपना फैन पेज भी बन चुका है।

हाल ही में तैमूर की दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर करीना कपूर के शो में पहुंची थीं। यहां शर्मिला  ने कई अहम बातों पर चर्चा की।इस शो में शर्मिला टैगोर ने इस बारे में बात की कि किस तरह सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है और किस तरह इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा और उनके पेरेंट्स का इसपर कोई कंट्रोल नहीं होगा।

जूम की खबर के अनुसार शर्मिला ने कहा कि अभी तैमूर छोटा है जब वह बड़ा होगा तो इससे उसे परेशानी हो सकती है। वह वह बड़ा होगा तो उसको सोशल मीडिया की जानकारी होगी। शर्मिला ने कहा कि कल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा तब हो सकता है कि तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

शर्मिला ने कहा कि अगर 7 से 8 साल की उम्र तक उसको फॉलो किया जाता है और फिर उसे छोड़ दिया जाता है तो इससे उस पर फर्क पड़ेगा। माता पिता को इस बात की ध्यान देने की जरुरत है। मैं दादी होने के नाते केवल ये बातें बता सकती हूं।

 वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी, इसके अलावा वो अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और तख्त में भी दिखेंगी।

Web Title: Tomorrow when Virat Kohli and Anushka Sharma have a child, Taimur might be neglected, jokes Sharmila Tagore

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे