टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का किडनी फेल होने के कारण निधन

By वैशाली कुमारी | Published: September 27, 2021 12:05 PM2021-09-27T12:05:06+5:302021-09-27T12:11:48+5:30

निर्माता आरआर वेंकट का आज किडनी फेल होने से निधन हो गया।

Tollywood producer RR Venkat passes away due to kidney failure | टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का किडनी फेल होने के कारण निधन

आरआर वेंकट

Highlightsआरआर वेंकट, रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थेवेंकट जाने माने फिल्म निर्माता थे

टॉलीवुड निर्माता आरआर वेंकट का आज यानी 27 सितंबर को हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में किडनी फेल होने से निधन हो गया। आरआर वेंकट डिस्ट्रीब्यूशन हाउस R.R. मूवी मेकर्स के मालिक थे। आरआर वेंकट ने टाॅलीवुड के साथ साथ 2012 में जोनाथन बेनेट अभिनीत अंग्रेजी फिल्म डाइवोर्स इनविटेशन के साथ हॉलीवुड में भी प्रवेश किया था। इस फिल्म को एस वी कृष्णा रेड्डी ने डायरेक्ट की थी। ये उन्हीं की फिल्म ‘आह्वानम’ का रीमेक थी। इसमें श्रीकांत और राम्या कृष्णन ने लीड रोल प्ले किया था। 

आरआर वेंकट, रोमांटिक थ्रिलर हिंदी फिल्म 'एक हसीना थी' के निर्माता भी थे, यह फिल्म एक अवॉर्ड विनिंग थी। आरआर वेंकट के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वेंकट जाने माने फिल्म निर्माता थे। अपने बैनर आरआर मूवी मेकर्स के तहत उन्होंने महेश बाबू की बिजनेसमैन, एनटीआर की आंध्रवाला, नागार्जुन की दामारुकम और रवि तेजा की मिरापाके जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण किया।
 

Web Title: Tollywood producer RR Venkat passes away due to kidney failure

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे