गांधी की हत्या करने वाले आज सत्ता में, क्या उन्हें जेल में डाल दें: स्वरा भास्कर

By स्वाति सिंह | Published: September 1, 2018 08:16 PM2018-09-01T20:16:54+5:302018-09-01T20:18:26+5:30

अभी हाल ही में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर भी विरोध किया था। गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए स्वरा भास्कर ने करते हुए कहा था कि भारतीय जेलें केवल लेखकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के लिए हैं।

To celebrate Mahatma Gandhi's death today in power: Swara Bhaskar | गांधी की हत्या करने वाले आज सत्ता में, क्या उन्हें जेल में डाल दें: स्वरा भास्कर

गांधी की हत्या करने वाले आज सत्ता में, क्या उन्हें जेल में डाल दें: स्वरा भास्कर

नई दिल्ली, 1 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर लेकिन इस बार स्वरा भास्कर ने महत्मा गांधी के हत्या को लेकर एक बयान जारी किया है।   

शनिवार को स्वरा ने कहा जो लोग सत्ता में हैं वही देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या का जश्न भी मनाते हैं। समाचार एजेंसी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में स्वरा का यह बयान साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा ''खालिस्तान की मांग तब से चल रहा था तब बहुत से ऐसे लोग थे पंजाब में जो भिंडरावाला को संत कहकर पुकारते थे तो क्या उनको जेल में डाल देंगे। '

'इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक्त भी कुछ ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या को सेलिब्रेट कर रहे थे आज वही लोग  सत्ता में हैं, उन सबको जेल में डाल देना चाहिए। इसका जवाब नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि जुर्म एक आदत है जिससे हमे थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी पर भी विरोध किया था। गिरफ्तारियों की निंदा करते हुए स्वरा भास्कर ने करते हुए कहा था कि भारतीय जेलें केवल लेखकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के लिए हैं।

Web Title: To celebrate Mahatma Gandhi's death today in power: Swara Bhaskar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे