29 साल पहले ही रणबीर, सोनम और टाइगर ने किया था डेब्यू, सुभाष घई ने शेयर की क्यूट Pic

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 20, 2020 01:58 PM2020-04-20T13:58:32+5:302020-04-20T13:58:32+5:30

रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बतौर मेन लीड के तौर पर साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था। वहीं टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 2014 में आई 'हीरोपंती' थी। 

tiger shroff sonam kapoor and ranbir kapoor debut in 1991 | 29 साल पहले ही रणबीर, सोनम और टाइगर ने किया था डेब्यू, सुभाष घई ने शेयर की क्यूट Pic

29 साल पहले ही रणबीर, सोनम और टाइगर ने किया था डेब्यू, सुभाष घई ने शेयर की क्यूट Pic

Highlightsरणबीर कपूर और सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ फैंस के दिलों पर राज करते हैंहाल ही में इस गाने की एक फोटो सुभाष घई ने शेयर की है।

रणबीर कपूर और सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सोनम, रणबीर ने जहां करियर की शुरुआत सांवरिया फिल्म से की थी को वहीं टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती से की थी। लेकिन क्या आपको पता ये तीनों स्टार्स 29 साल पहले ही अपना डेब्यू कर चुके थे। यहीं नहीं उनके साथ उनके पिता ऋषि कपूर, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।

दरअसल बात कर रहे हैं 1991 में आए एक गाने की। इस गाने का नाम था प्यार की गंगा बहे। ये गाना अपने समय में काफी ज्यादा फेमस हुआ था। इस गाने को सुभाष घई ने बनाया था।इस वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा, नसीरुद्दीन शाह, रजनीकांत, चिरंजीवी, प्रसनजीत, ममूटी, सचिन और रसिक दवे नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए देश में एकता का संदेश दिया जा रहा है।

हाल ही में इस गाने की एक फोटो सुभाष घई ने शेयर की है। सुभाष घई ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- '90 के दशक के सुपरस्टार्स मेरी शॉर्ट फिल्म 'प्यार की गंगा बहे' (1991) की शूटिंग के दौरान। ये शॉर्ट फिल्म देश की एकता पर बनी है। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर की बाहों में टाइगर और सोनम हैं।

इसके साथ ही फैंस को पता लग गया है कि फैंस को अपने स्टार्स को सालों पहले ही पर्दे पर देख चुके थे। इस फोटो को फैंस काफी पसंद भी कर रेह हैं। 90 के दशक की इस फोटो पर फैंस काफी कमेंट भी कर रहे हैं। फैंस स्टार्स के बचपन की फोटो को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं।

Web Title: tiger shroff sonam kapoor and ranbir kapoor debut in 1991

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे