लाइव न्यूज़ :

ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान देखने का कर रहे हैं प्लान? टिकट की कीमत सुनकर उड़ जायेगा होश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 10:32 IST

Thugs of Hindostan Ticket Price: 300 करोड़ के बजट में बनी अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान' दिवाली के दूसरे दिन रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म का टिकट इतना महंगा रखा गया है कि आम आदमी इस फिल्म को एक बार देखने से पहले ज़रूर सोचेगा।

Open in App

मुंबई, 06 नवंबर: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' दीपावली के दूसरे दिन रिलीज होने जा रही है. इस बीच खबर यह आ रही है कि फिल्म के निर्माता एवं वितरक यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म के टिकट की कीमत में साल की सबसे सुपरहिट रही फिल्म 'संजू' के मुकाबले कम से कम दस गुना अधिक की वृद्धि की है.

बताया जाता है कि प्रीमियम मल्टीप्लेक्सों में 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की टिकट की कीमत 400 रु. से शुरू हो कर 1,500 रु. तक जाएगी. सिंगल स्क्रीन थिएटरों में फिल्म की टिकट की औसत कीमत 200 रु. हो सकती है. हालांकि आमिर खान चाहते हैं कि टिकटों की कीमत कम हो, ताकि उनकी फिल्म को हर आय वर्ग के लोग देख सकें. दीपावली वाले सप्ताहांत को भुनाने के लिए टिकट की कीमतें बढ़ाए जाने के बारे में पूछने पर आमिर ने कहा कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने हालांकि कहा, ''मैं समझ सकता हूं. फिल्म महंगी है. निजी तौर पर मैं टिकटों के दाम कम रखने के पक्ष में हूं. मेरे विचार से थिएटर ऐसे होने चाहिए जहां हर आय वर्ग के लोग जा कर फिल्म देख सकें. मेरा सपना है कि भारत में संपन्न वर्ग, मध्यम वर्ग और बेहद कम आय वाले वर्ग के लिए थिएटर होने चाहिए. हर व्यक्ति को फिल्म देखने का मौका मिलना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा.'' बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 300 करोड़ रु. के अनुमानित बजट में बनी है.

टॅग्स :ठग्स ऑफ हिन्दुस्तानआमिर खानअमिताभ बच्चनकैटरीना कैफफातिमा सना शेख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस