रानू मंडल की तरह दिखती है यह महिला, 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाते हुए हो रही हैं वायरल
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 25, 2019 01:20 PM2019-11-25T13:20:34+5:302019-11-25T13:21:17+5:30
रानू मंडल की तरह दिखने वाली यह महिला गुवाहाटी की हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रानू मंडल के फैन क्लब ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन अब एक और नई वहज से वे फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार रानू मंडल की तरह दिखने वाली महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह यह कह रहा है कि यह रानू मंडल की तरह ही दिख रही हैं। खास बात तो यह है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें यह महिला 'तेरी मेरी कहानी' गाना गा रही हैं।
भले ही इस वीडियो में यह महिला रानू की तरह सुरीली आवाज में गाना नहीं गा रही हैं। लेकिन फिर भी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि रानू मंडल रानाघाट रेलवे स्टेशन पर 'तेरी मेरी कहानी' गाना गाकर ही वायरल हुई थीं। इस गाने को सुर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था।
रानू मंडल की तरह दिखने वाली यह महिला गुवाहाटी की हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रानू मंडल के फैन क्लब ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए फैन क्लब ने इस महिला को रानू मंडल 2.0 बताया है। इस महिला के वीडियो को तनमोय डे ने शूट किया था। उन्होंने इस वीडियो को गुवाहाटी के मालिगांव में बनाया था।