सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की कहानी का हुआ खुलासा, जानिए क्या है स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 15, 2020 02:58 PM2020-01-15T14:58:47+5:302020-01-15T14:59:02+5:30

ट्विटर के जरिए सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान फैंस के सामने किया। सलमान ने बताया है कि ईद 2021 की तैयारी कर ली है। इस नई फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली है।

this will be storyline of salman khan film kabhi eid kabhi diwali | सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की कहानी का हुआ खुलासा, जानिए क्या है स्टोरी

सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की कहानी का हुआ खुलासा, जानिए क्या है स्टोरी

Highlightsसलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार हैं। सलमान हर साल फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश करते हैं

सलमान खान बॉलीवुड से सुपरस्टार हैं। सलमान हर साल फैंस के सामने एक से एक नायाब फिल्में पेश करते हैं। सलमान की फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ऐलान किया था। इस फिल्म के ऐलान से फैंस काफी खुश हो गए थे।

अब सलमान खान ने एक और धमाका किया है। सलमान ने एक नई फिल्म का ऐलान किया। सलमान ने नई फिल्म की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी। इससे फैंस एक बार फिर खुश होने वाले हैं।

ट्विटर के जरिए सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान फैंस के सामने किया। सलमान ने बताया है कि ईद 2021 की तैयारी कर ली है। इस नई फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी कर रहे हैं।  

ऐसे में बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की स्टोरीलाइन का खुलासा हो गया है। खबर के अनुसार सलमान की फिल्म में हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाया जाएगा। इस समय जिस तरह देश में नकारात्मकता का माहौल है।

ऐसे में सलमान खान फिल्म के जरिए सद्भावना और शांति का संदेश देंगे। कभी ईद कभी दीवाली सिल्वर स्क्रीन पर धर्मपुत्र और धूल का फूल जैसी फिल्मों के अनुभव को फिर से पर्दे पर रीक्रिएट करेगी। इस फिल्म की कहानी  सलमान खान की खुद की फैमिली से जुड़ी हुई है। उनके पिता मुस्लिम हैं, मां हिंदू हैं, सौतेली मां हेलेन केथोलिक हैं। अब इस फिल्म का फैंस को जमकर इंतजार रहेगा।

Web Title: this will be storyline of salman khan film kabhi eid kabhi diwali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे