नोरा फतेही ने रेगिस्तान में कमर हिलाकर मचाया तहलका, ये एक साल पुराना वीडियो जबरदस्त तरीके से हो रहा है वायरल
By ज्ञानेश चौहान | Published: November 23, 2019 06:07 PM2019-11-23T18:07:01+5:302019-11-23T18:07:01+5:30
नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं और इस वीडियो में तो उन्होंने कुछ ज्यादा ही धमाल मचाया है। नोरा का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर 30 जुलाई 2018 को शेयर किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक और शानदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही रेगिस्तान में डांस कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भले ही नोरा फतेही का यह वीडियो पुराना है लेकिन फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
नोरा फतेही अपने बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं और इस वीडियो में तो उन्होंने कुछ ज्यादा ही धमाल मचाया है। नोरा का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर 30 जुलाई 2018 को शेयर किया था।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नोरा फतेही अपने डांस का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को उनका सबसे ज्यादा 'दिलबर' वीडियो सॉन्ग पसंद आया था। इस गाने में भी नोरा ने जबरदस्त डांस करके फैंस का दिल जीता था। नोरा बॉलीवुड की काफी चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें बाहुबली, सत्यमेव जयते, भारत और स्त्री का नाम शामिल है।