छठ पूजा पर विशेष: बिहार से संबंध रखते हैं ये स्टार्स, मनाते हैं धूमधाम से छठ पूजा

By वैशाली कुमारी | Published: November 10, 2021 06:48 PM2021-11-10T18:48:29+5:302021-11-10T18:49:01+5:30

बिहार का महापर्व छठ पूजा अब देशभर में पूरे आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी मनाते हैं।

These stars belong to Bihar, celebrate Chhath Puja | छठ पूजा पर विशेष: बिहार से संबंध रखते हैं ये स्टार्स, मनाते हैं धूमधाम से छठ पूजा

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार का महापर्व छठ पूजा अब देशभर में पूरे आस्था और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी मनाते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो आस्था के महापर्व छठ पूजा का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं और अपने फैन्स को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कई सालों से मुंबई में है। लगभग 9 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने हार्ट सर्जरी कराई थी जिसके बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने छठ पूजा की थी। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी मुंबई में अपने घर पर ही छठ पूजा का व्रत करती हैं। 

मनोज बाजपाई

मनोज बाजपाई बिहार के पश्चिम चंपारण से संबंध रखते हैं। 17 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे और फिर फिल्मों में करियर बनाने के लिए वह मुंबई पहुंचे। मुंबई में ही उनकी शादी हुई। पिछले कई सालों से वह मुंबई में ही रह रहे हैं लेकिन छठ महापर्व आने पर वह ट्विटर पर लोगों को बधाई भी देते हैं और अपने घर की यादों को भी शेयर करते हैं। 

पंकज त्रिपाठी

बिहार राज्य के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने बचपन से ही घर के आसपास छठ पर्व का माहौल देखा है। मुंबई आने के बाद उनके और उनके परिवार को छठ पर्व करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2 साल पहले एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया कि छठ पर्व पर उनकी मां व्रत रखती थी और घर पर इस पर्व के लोक गीतों की धुन सुनाई देती थी। पूरा गांव गंडकी नदी के किनारे अर्घ देने पहुंचता था। खैर अब मुंबई में पंकज त्रिपाठी को नदी का घाट तो नहीं मिलता पर वह सोशल मीडिया पर छठ पूजा की शुभकामनाएं जरूर देते हैं। 

मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों की क्वीन और टेलीविजन इंडस्ट्री की सेंसेशन मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस साल छठ महापर्व के लिए उनका पारंपरिक लुक काफी वायरल हुआ है। फिल्मों में उन्होंने कई बार छठ व्रत किया है। साथ ही वह रियल लाइफ में भी छठी मैया का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचती हैं।

 

Web Title: These stars belong to Bihar, celebrate Chhath Puja

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे