250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'द कश्मीर फाइल्स', अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने की बड़ी घोषणा

By अनिल शर्मा | Published: April 11, 2022 01:10 PM2022-04-11T13:10:31+5:302022-04-11T13:33:11+5:30

द कश्मीर फाइल्स महामारी के बाद रिलीज होनेवाली ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने 250 करोड़ की कमाई की है। वहीं हिंदी सिनेमा की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन इतिहास रचा है।

The Kashmir Files earn 250 crores after huge success makers made a big announcement | 250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'द कश्मीर फाइल्स', अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने की बड़ी घोषणा

250 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'द कश्मीर फाइल्स', अपार सफलता के बाद निर्माताओं ने की बड़ी घोषणा

Highlightsद कश्मीर फाइल्स महामारी के बाद 250 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी है फिल्म ने पांचवें हफ्ते में रविवार को 1.15 करोड़ की कमाई कीफिल्म की अपार सफलता के बाद इसके निर्माताओं ने दो और फाइल्स बनाने की घोषणा की है

मुंबईः विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास रच दिया है। फिल्म अब 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। बीच के कुछ दिन जरूर इसकी कमाई के लिहाज से धीमे रहे लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बजट की फिल्मों को भी अपना दम दिखाते हुए पीछे छोड़ दिया।

द कश्मीर फाइल्स महामारी के बाद रिलीज होनेवाली ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने 250 करोड़ की कमाई की है। वहीं हिंदी सिनेमा की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन इतिहास रचा है। उधर, एस एस राजमौली के आरआरआर की तो वह भी जल्द ही इस क्लब में शामिल हो सकती है। इसने अबतक 231 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं दुनिया भर में आरआरआर ने हजार करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। 

बात करें द कश्मीर फाइल्स की तो इसकी अपार सफलता को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने आज एक बड़ी घोषणा की। फिल्म एनालिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, द कश्मीर फाइल्स के निर्माताओं- अभिषेक अग्रवाल, विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने फिल्म की कामयाबी के बाद दो और फाइल्स को बनाने के लिए हाथ मिलाया है।

हालांकि अभी नाम को उजागर नहीं किया गया है। हालांकि तरण ने इतना जरूर बताया है कि दोनों ही फाइल्स भारतीय इतिहास पर आधारित होंगी। गौरतलब है कि एक साक्षात्कार में विवेक अग्निहोत्री ने भी इसका जिक्र किया था। उन्होंने तब कहा था कि वह दिल्ली को लेकर एक फाइल्स पर काम कर रहे हैं। 

द कश्मीर फाइल्स ने इस सप्ताह के अंत में सीमित शो और स्क्रीन के बावजूद (पांचवें) शनिवार और रविवार को शानदार कमाई की। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख तो रविवार को 1.15 करोड़ की कमाई की। कुल ₹ 250.73 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Web Title: The Kashmir Files earn 250 crores after huge success makers made a big announcement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे