The Kashmir Files के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने गूगल पर ढूंढे कश्मीरी एक्टर्स, देखिए कौन मिला!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 13, 2020 04:24 PM2020-02-13T16:24:50+5:302020-02-13T16:24:50+5:30

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर बनी है। फिल्म 90 में हुए कश्मीर में पंडितों के साथ बरताव पर पेश करेगी

the kashmir files director vivek agnihotri | The Kashmir Files के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने गूगल पर ढूंढे कश्मीरी एक्टर्स, देखिए कौन मिला!

The Kashmir Files के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने गूगल पर ढूंढे कश्मीरी एक्टर्स, देखिए कौन मिला!

Highlightsबॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैंविवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर बनी है। फिल्म 90 में हुए कश्मीर में पंडितों के साथ बरताव पर पेश करेगी। इस फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा है।विवेक ने गूगल सर्च की मदद लेनी चाही तो नतीजा बेहद दिलचस्प निकला। विवेक ने अपनी गूगल फाइंडिंग्स को ट्विटर पर शेयर भी किया है। 

ऐसे में विवेक ने ट्वीट में गूगल सर्च की फोटो शेयर की है। इस सर्च बॉक्स में जब कश्मीरी पंडित एक्टर्स लिखा गया तो तीन फोटो सामने आई हैं। पहली देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की थी।दूसरी हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर जीवन और तीसरी जीवन के बेटे किरण कुमार की थी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ विवेक ने चुटकी लेते हुए पूछा- मैं कश्मीरी एक्टर्स को ढूंढ रहा था और देखिए मुझे क्या मिला। आपको क्या लगता है, किसे कास्ट करना चाहिए?


इस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस फोटो पर जमकर मजे ले रहे हैं। वहीं। फिल्म की बात करें तो इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि विवेक इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करना चाहते हैं। विवेक ऐसे कलाकारों और तकनीशियनों की खोज में हैं। काबिलियत के मुताबिक उन्हें फ़िल्म निर्माण के विभिन्न विभागों में ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी।

विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।
विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।

Web Title: the kashmir files director vivek agnihotri

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे