द फैमिली मैन फेम ऐक्ट्रेस प्रियमणि की शादी अवैध, पति मुस्तफा राज की पूर्व पत्नी ने कोर्ट में ठोका दावा
By अनिल शर्मा | Published: July 22, 2021 12:31 PM2021-07-22T12:31:06+5:302021-07-22T13:00:44+5:30
पूर्व पत्नी आयशा के आरोपों पर मुस्तफा राज ने कहा कि ये सब वह पैसों के लिए कर रही है। ये सभी आरोप बेबुनियाद है। मुस्तफा ने कहा कि आयशा और वे साल 2010 से ही एक-दूसरे से ही अलग रहे हैं। मुस्तफा ने इस बात तलाक नहीं लेने की बात को भी झूठा करार दिया ...
मनोज वाजपेयी स्टारर वेब सीरीज से लोकप्रिय हुईं साउथ ऐक्ट्रेस प्रयमणि की मुस्तफा राज संग शादी पर विवाद हो गया है। दरअसल मुस्तफा राज की पूर्व पत्नी आयशा ने दोनों की शादी को अवैध बताया है। आयाश ने दोनों की शादी को अवैध बताते हुए कोर्ट में दावा ठोका है। आयशा ने इसके साथ ही मुस्तफा पर तलाक सहित घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि मुस्तफा ने आयशा के सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पूर्व पत्नी पर पैसे ऐंठने के आरोप लगाए। मुस्तफा ने कहा है कि वह सिर्फ पैसों के लिए ये सब कर रही है।
गौरतलब है कि प्रियमणि की मुस्तफा राज से शादी साल 2017 में हुई थी। इस पर आयशा का कहना है कि मुस्तफा से उनकी शादी कानूनी तौर पर टूटी नहीं है। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। तलाक के अलावा आयशा ने मुस्तफा पर घरेलू हिंसा के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। आयशा और मुस्तफा राज के दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्तफा उनके आज भी कानूनी रूप से पति हैं।
पूर्व पत्नी आयशा के आरोपों पर मुस्तफा राज ने कहा कि ये सब वह पैसों के लिए कर रही है। ये सभी आरोप बेबुनियाद है। मुस्तफा ने कहा कि आयशा और वे साल 2010 से ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। मुस्तफा ने तलाक नहीं लेने की बात को भी झूठा करार दिया और कहा कि आयशा से उनका तलाक 2013 में ही हो गया है। इसके बाद साल 2017 में प्रियमणि से उनकी शादी हूई। अगर ऐसा कुछ था तो आयशा इतने दिनों तक चुप क्यों थी। वह वसूली चाहती है। इस पर आयशा ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं इसलिए वह चाहती थीं कि सब शांति से निपट जाए।
उधर मुस्तफा के वकील पूर्णिमा भाटिया ने इस बात की पुष्टि की है कि आयशा ने कोर्ट में मुस्तफा और प्रियमणि की शादी को चैलेंज किया है। आयशा ने क्रिमिनल केस दर्ज करवाया है। बकौल पूर्णिमा- 'हां, मैं मुस्तफा का केस देख रही थीं।