अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल' से इलियाना डी क्रूज का फर्स्ट लुक आया सामने, क्राइम ड्रामा पर आधारित है फिल्म की कहानी
By अमित कुमार | Published: August 19, 2020 08:49 AM2020-08-19T08:49:50+5:302020-08-19T08:49:50+5:30
इलियाना डी क्रूज आखिरी बार पागलपंती फिल्म में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की 1992 के स्टॉक मार्केट घोटाले पर बन रही फिल्म 'द बिग बुल' डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डी क्रूज नजर आएंगी। मंगलवार को एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। इसमें इलियाना काफी सीरियस नजर आ रही हैं। फिल्म से अभिषेक का लुक पहले ही सामने आ चुका है। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म के निर्माता अजय देवगन और आनंद पंडित हैं। इसके सहनिर्माता कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा हैं। इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदार निभाएंगे। “द बिग बुल” से पहले अभिषेक को अनुराग बसु की फिल्म “लूडो” में अभिनय करते देखा जाएगा।
शेयर बाजार की वास्तविक घटनाओं का होगा जिक्र
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म हर्षद मेहदा के जीवन और उनके वित्तीय अपराधों पर आधारित है।इस फिल्म में 1990 और 2000 के बीच हुए शेयर बाजार की वास्तविक घटनाएं दिखाई जाएंगी। दर्शकों को काफी समय से द बिग बुल फिल्म का इंतजार था।
ब्रीद के सीजन 2 में दमदार रोल में नजर आए थे अभिषेक बच्चन
कुछ महीने पहले ही इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। खुद अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। मंगलवार को एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आते ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अभिषेक बच्चन हाल ही में ब्रीद के सीजन 2 में नजर आए थे। जहां जूनिय बच्चन की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था।