लाइव न्यूज़ :

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से ये तीन स्टार किड्स करने जा रहे डेब्यू, अमिताभ, शाहरुख और श्रीदेवी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 11:49 IST

श्वेता बच्चन नंदा और कारोबारी निखिल नंदा के पुत्र अगस्त्य, जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म में पसंदीदा आर्चीज एंड्रयूज के किरदार में दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देद आर्चीज फिल्म 1960 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी जोया अख्तर ने आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग सोमवार को शुरू कर दीफिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

मुंबईः बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोमवार को कहा कि वह बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि उनके नवासे अगस्त्य नंदा ने नेटफ्लिक्स की लाइव-एक्शन म्यूजिकल फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग शुरू कर दी है। यह अगस्त्य की पहली फिल्म होगी। श्वेता बच्चन नंदा और कारोबारी निखिल नंदा के पुत्र अगस्त्य , जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म में पसंदीदा आर्चीज एंड्रयूज के किरदार में दिखेंगे।

बच्चन ने एक प्रशंसक के उस ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया जिसमें अगस्त्य के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एवं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की तस्वीर लगायी गयी थी। प्रसन्नता जाहिर करते हुए 79 वर्षीय बिग बी ने लिखा, ‘‘अगस्त्य ...आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है और इससे बढ़कर और कोई खुशी हमलोगों के लिए नहीं हो सकती। मेरा आशीर्वाद, मेरा प्यार और मेरी शुभकामनाएं (आपके साथ है)... बेहतर करो ... और झंडा फहराते रहो।’’ ‘द आर्चीज’ का निर्माण अख्तर एवं रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी’ के तहत किया जा रहा है। 

फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग सोमवार को शुरू कर दी। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के लिए ‘आर्चीज कॉमिक्स’ के साथ साझेदारी की है। यह फिल्म 1960 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि ‘द आर्चीज’ से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा फिल्म जगत में पदार्पण करेंगे।

जोया और लंबे समय से उनकी सहयोगी रीमा कागती अपने प्रोडक्शन हाउस ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। कागती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘आर्चीज की शूटिंग शुरू हो गई। टाइगर बेबी का पहला एकल निर्माण। हालांकि इस फिल्म के अभिनेताओं की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुहाना, वेरोनिका लॉज का किरदार निभाएंगी, जबकि खुशी, बेट्टी कूपर और अगस्त्य, आर्ची एंड्रयूज के रूप में नजर आएंगे। इन तीनों को मार्च में फिल्म के सेट पर भी देखा गया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनश्रीदेवीशाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच