बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- नेहरू जी की जगह मोदी जी होते देश के पहले PM तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 14, 2019 01:55 PM2019-11-14T13:55:20+5:302019-11-14T13:55:20+5:30

तहसीन ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंकी पर एक ट्वीट किया है। नेहरू जी का जन्मदिन बालदिवस के मौके पर पूरे देशभर में मनाया जाता है।

tehseen poonawalla twitter reaction imagin | बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- नेहरू जी की जगह मोदी जी होते देश के पहले PM तो...

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने मोदी पर साधा निशाना, कहा- नेहरू जी की जगह मोदी जी होते देश के पहले PM तो...

Highlightsतहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे।

तहसीन पूनावाला कांग्रेस के एक प्रसिद्ध नेता है। हाल ही में तहसीन बिग बॉस में नजर आए थे। बिग बॉस के बाद से वह जमकर ट्रेंड में हैं।तहसीन ने बिग बॉस के घर में कोई खास कमाल नहीं कर पाया यही कारण है कि वह घर से बाहर हो गए हैं। अब तहसीन ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह पीएम मोदी पर निशाना साधते नजर आए हैं।

तहसीन ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंकी पर एक ट्वीट किया है। नेहरू जी का जन्मदिन बालदिवस के मौके पर पूरे देशभर में मनाया जाता है।ऐसे में तहसीन ने भी इस मौके पर ट्वीट किया है, उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि भारत के महान राजनेता जवाहरलाल  नेहरू की याद में। कल्पना करें कि अगर नेहरूजी की जगह मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो चीजें कैसी होतींः
एक अवैज्ञानिक राष्ट्र,
खोखले संस्थान,
जिंदगी और कानून के लिए कोई मायने नहीं
असफल अर्थव्यवस्था!
हम नेहरू की डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) में नहीं, मोदी की मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) में होते।



तहसीन ने हाल ही में वाइल्ड कार्ड के रूप में शो के अंदर  एंट्री की थी। तहसीन ने बिग बॉस को जीतने का दावा भी किया था। लेकिन तहसीन पहले ही हफ्ते में घर से बाहर हो गए थे। तहसीन की घर के अंदर असिम रियाज के साथ जमकर बहस भी हुई थी। हालांकि वह बिग बॉस में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए  थे।

Web Title: tehseen poonawalla twitter reaction imagin

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे