करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, कहा- हम दोनों टाइम...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 5, 2019 10:30 AM2019-11-05T10:30:25+5:302019-11-05T11:33:30+5:30

तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरें ठंडी ही हुई थीं कि अब एक्ट्रेस का नाम अदान जैन के साथ जोड़ा जाने लगा है।

tara sutaria reacts on dating adar jain | करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, कहा- हम दोनों टाइम...

करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, कहा- हम दोनों टाइम...

Highlightsबॉलीवुड में सितारों के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं।बीते कई दिनों से एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन के साथ जोड़ा जा रहा है।

बॉलीवुड में सितारों के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हर रोज किसी ना किसी सितारे  का एक दूसरे के साथ नाम भी जोड़ा जाता रहता है। बीते कई दिनों से एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर देखा जाता है।  अब तारा ने पहली बार अपने अपने और आदर के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

तारा ने कभी भी अपने रिलेशन पर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन अब एक्ट्रेस ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। मैं इस पर कुछ अनांउस नहीं करना चाहती हूं। लेकिन हम साथ में एक अच्छा वक्त बिताते हैं। हम साथ रेस्तां जाते हैं और नई नई जगह घूमते हैं।

तारा ने कहा है कि अभी मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हम क दूसरे को पिछली दिवाली से जानते हैं। हम साथ में दिखाई भी देते हैं और  फोटो भी ली जाती हैं। साथ में हम दोनों टाइम भी बिताते हैं। हालांकि तारा ने अपने रिश्ते पर मुहर  नहीं लगाई है लेकिन इशारो इशारों में एक्ट्रेस ने इस पर बहुत कुछ कह दिया है।

एक्ट्रेस ने बता दिया है कि वह आदर जैन के साथ एक स्पेशल रिलेशन शेयर करती हैं। तारा ने स्टूडेंट आप द ईयर से करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में तारा के साथ अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। तारा का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि दोनों ने कभी इस पर मुहर नहीं लगाई थी।

 

Web Title: tara sutaria reacts on dating adar jain

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे