लाइव न्यूज़ :

अपने बारे में पहले से अंदाजा नहीं लगाना चाहतीं तापसी पन्नू, बोलीं- बीता साल बेहद खास रहा

By भाषा | Updated: March 5, 2019 19:25 IST

तापसी पन्नू की फिल्म बदला इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन दिखाई देंगे।

Open in App

 नाम, प्रसिद्धि और उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही तापसी पन्नू को यह भी विश्वास हो चला है कि वह फिल्मों के चयन को लेकर दर्शकों की आलोचना का शिकार नहीं होंगी। वर्ष 2018 में चार हिन्दी फिल्मों- ‘‘दिल जंगली’’,‘‘सूरमा’’, ‘‘मुल्क’’ और ‘‘मनमर्जिया’’और एक तेलुगू फिल्म ‘‘नीवेवारो’’में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली पन्नू का मानना है कि पिछला वर्ष ‘‘महत्वपूर्ण’’ था क्योंकि इसने उसके विश्वास को और भी अधिक बढ़ा दिया।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह विश्वास है जो मैंने वर्षों में हासिल किया है। कुछ फिल्मों के साथ, आप जानते हैं कि वे मुझे गालियां नहीं देंगे। मेरी अधिकांश फिल्मों में, मेरे पास बहुत आत्मविश्वास है। ’’

पन्नू ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘2018 मेरे लिए, अपने चयन में आत्मविश्वास रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष था, जो अब मेरे पास है। मुझे पता है कि मेरा रास्ता ऐसा है कि जब तक मैं अपने दर्शकों को रोमांचित कर रही हूं, तब तक वे मुझसे प्यार करने वाले हैं। जिस दिन से मेरे बारे में पहले से अंदाजा लगाया जाने लगेगा, मेरा पतन होने लगेगा। इसी को ध्यान में रखकर मैं काम कर रही हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि मैं बहुत सारी फिल्में करूं क्योंकि इसके बाद मुझे खुद को दोहराने का डर होगा। यह हर साल अलग-अलग फिल्में करने का सुनियोजित फैसला था।’’उनकी पहली मिस्ट्री थ्रिलर ‘‘बदला’’ में वह फिर से अपनी फिल्म ‘‘पिंक’’ के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ी है। ‘‘बदला’’ इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस