लाइव न्यूज़ :

तापसी के लिए 'सबकुछ' नहीं हैं फिल्में, कहा- इंडस्ट्री के सोशल कल्चर से रहती हूं दूर

By भाषा | Updated: June 30, 2019 15:30 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि वह बॉलीवुड के ‘सोशल सर्कल’ में बहुत अधिक सक्रिय नहीं है और यही उन्हें जमीन से जोड़े रखता है। तापसी ने कहा कि वह अपनी सफलता को गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि वह इस उद्योग की अनिश्चितता के बारे में अच्छे से जानती हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “मैं जानबूझ कर फिल्म उद्योग की सामाजिक संस्कृति से प्रभावित नहीं होती हूं और जमीन से जुड़े रहने के लिए मेरी जिंदगी को जितना संभव हो वास्तविक रखने की कोशिश करती हूं। क्योंकि मैं जानती हूं कि एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा और मैं अपनी जिंदगी को मुश्किल नहीं बनाना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके साथ खूब मस्ती-मजा करती हूं लेकिन जब मैं छुट्टी पर होती हूं तो यह नहीं है कि मैं जिन लोगों के साथ काम करती हूं उनके पास जाकर सामाजिक मेल-जोल बढ़ाऊं। कहीं न कहीं आपकी बात फिल्मों पर ही जाकर खत्म होती है क्योंकि यही आपको आपस में जोड़ता है।”

हालांकि तापसी ने कहा कि फिल्में बस उनके जीवन का हिस्सा भर हैं और “यही सबकुछ है” ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर जिंदगी में किसी मोड़ पर यह (अभिनय) काम नहीं आया तो मैं कुछ और करने में सक्षम हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उनमें से हूं जो शीशे के सामने खड़े होकर अभिनेत्री बनने का सपना देखती हैं। नहीं, मैंने अभिनेत्री बनने का फैसला अपनी पहली फिल्म रिलीज होने के बाद किया। धीरे-धीरे मैंने पैर जमाए।” भाषा नेहा रंजन रंजन

 

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस