उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, देश बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 6, 2019 03:32 PM2019-08-06T15:32:22+5:302019-08-06T15:32:22+5:30

अब तनुश्री एक बार फिर से सामने आई हैं और देश में हो रहे रेप की घटनाओं में आवाज उठाई है।

Tanushree Dutta: Unnao rape case and the unfoldment of it a horrific reminder of the state of affairs | उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, देश बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है

उन्नाव रेप केस पर आया तनुश्री दत्ता का बयान, देश बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है

मीटू कैंपेन के जरिए एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले ने जमकर तूल तकड़ा था। इसके बाद कई सेलेब्स ने इसको लेकर खुलासे किए थे। अब तनुश्री एक बार फिर से सामने आई हैं और देश में हो रहे रेप की घटनाओं में आवाज उठाई है।

उन्नाव रेप केस पर तनुश्री ने अपना पक्ष रखा है। तनुश्री ने कहा है कि हमारा महान देश भारत धीरे-धीरे बलात्कार की महामारी से पीड़ित होता जा रहा है। उन्नाव रेप केस इस बात का जीता-जागता और भयानक उदाहरण है।

एक्ट्रेस ने कहा है कि देश में आने वाली खबरों का एक बहुत बड़ा भाग देश की महिलाओं और बच्चों के साथ रेप और गैंग रेप,कन्या भ्रूण हत्या दहेज के जलाना आदि शामिल है। आज बकरियों और कुत्तों तक का रेप किया जा रहा है।कुछ लोग ऐसे हैं जो संस्कारी कल्चर का राग अलापते हैं और उसके बाद उन महिलाओं को जज करते हैं जो शॉर्टस और बिकिनी पहनती हैं।

तनुश्री ने कहा है कि  लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरुरत है। आंखे खोंले और अंधेरे को समझे जो देश को डुबा रहा है। शहर और गांव दोनों में तेजी से रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। 

Web Title: Tanushree Dutta: Unnao rape case and the unfoldment of it a horrific reminder of the state of affairs

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे