लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं तनुश्री दत्ता, झारखंड की इस सीट से उतर सकती हैं मैदान में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 20, 2019 10:29 AM2019-03-20T10:29:46+5:302019-03-20T10:29:46+5:30

भारत में मीटू कैंपेन लाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता झारखंड से मैदान में उतर सकती हैं।

tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand | लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं तनुश्री दत्ता, झारखंड की इस सीट से उतर सकती हैं मैदान में

लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं तनुश्री दत्ता, झारखंड की इस सीट से उतर सकती हैं मैदान में

अभिनेता नाना पाटेकर के ऊपर मीटू का आरोप लगाने वाली  एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबर के अनुसार  तनुश्री दत्तालोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

भारत में मीटू कैंपेन लाने वाली एक्ट्रेस झारखंड से मैदान में उतर सकती हैं। झारखंड में तीसरा मोर्चा बनकर उभरी जनमत पार्टी चाहती है कि तनुश्री जमशेदपुर लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ें। हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पार्टी चाहती है कि तनुश्री उनकी पार्टी की टिकट से जमशेदपुर लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के लिए खड़ी हों। इस पर जनमत पार्टी के नेता सूर्या सिंह बेसरा ने इस पर कहा है कि तनुश्री जमशेदपुर से ही और उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई है। इसलिए वहां यहां काफी लोकप्रिय हैं, साथ ही वह यहां के लोगों की परेशानियों को ज्यादा समझती हैं।

 सूर्या ने कहा कि अभी इस पर अभिनेत्री से बात चल रही है और पार्टी को आशा है कि वह इस पर सकारात्मक जवाब देंगी। वही, तनुश्री की ओर से इस पर कोई भी बयान नहीं आया है कि उनसे पार्टी की ओर से संपर्क किया गया है या नहीं। अथवा वह चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगी या नहीं।

तुनश्री ने मीटू मूमेंट के जरिए अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनको लगत तरीके से छूने की कोशिश की थी। 

Web Title: tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand