Tanhaji The Unsung Warrior Movie Trailer 2: रोंगटे खड़े करने वाला तान्हाजी का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दिखा एक्शन और इमोशन्स का तड़का
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 17, 2019 09:21 AM2019-12-17T09:21:02+5:302019-12-17T09:21:02+5:30
'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है, इस बार दोगुना एक्शन फैंस को देखने को मिलने वाला है।
अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म तान्हाजी का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर पहले से भी ज्यादा दमदार है। पहले ट्रेलर में जहां ज्यादा एक्शन को जगह मिली थी। वहीं दूसरे ट्रेलर में एक्शन और इमोशन्स दोनों को जगह दी गई है।
ट्रेलर की शुरुआत होती है संजय मिश्रा की आवाज से।जो कहते हैं, भारत सोने की चिड़िया थी, लेकिन कई बारी आक्रमणकारियों ने इस चीड़िया की आत्मा को कुचल दिया है। ट्रेलर में तान्हीजी की पूरी यात्रा को बखूबी दिखाया गया है।ट्रेलर में भी जबरदस्त डायलॉग्स, ग्राफिक्स और विजुएल्स से भरा है।
इस ट्रेलर में सभी किरदारों को बारे में डिटेल में दिखाया है। इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी को और भी अच्छे रूप में पेश किया गया है।ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं।
शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है।