Tanhaji Movie Rating: पर्दे पर रिलीज होते ही छाई अजय की 'तान्हाजी', देखिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 10, 2020 09:09 AM2020-01-10T09:09:07+5:302020-01-10T09:09:07+5:30

फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर, वीर योद्धा तानाजी की कहानी है, जिन्होंने स्वराज के सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी

tanhaji the unsung warrior movie Rating in hindi starring ajay devgn kajol | Tanhaji Movie Rating: पर्दे पर रिलीज होते ही छाई अजय की 'तान्हाजी', देखिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

Tanhaji Movie Rating: पर्दे पर रिलीज होते ही छाई अजय की 'तान्हाजी', देखिए किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

Highlightsअजय देवगन स्टारर तान्हाजी आज पर्दे पर रिलीज हो गई हैतान्हाजी का सामना दीपिका की फिल्म छपाक से होगा

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की फ‍िल्‍म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर आज पर्दे पर रिलीज हो गई है।ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर और नेहा शर्मा भी हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान मराठा सरदार तान्हाजी मालुसरे की यह कहानी एक शौर्य गाथा है। 

तान्हाजी के पिता मृत्यु से पहले स्वराज के सपने की जिम्मेदारी तान्हाजी के मजबूत हाथों में सौंपते हैं और कहते हैं कि लोग वसीयत छोड़कर जाते हैं, मैं कर्ज़ छोड़कर जा रहा हूं, मिट्टी की आजादी।आइए जानते हैं किसने कितने फिल्म को स्टार दिए।





फिल्म की कहानी

छत्रपति शिवाजी महाराज(शरद केलकर) का स्वराज सपना है, जो हर एक मराठा  के दिल में बसता है।बात उस  समय की है जब औरंजेब शासित मुगल सल्तनत दिन पे दिन शक्तिशाली होती है।कई राजपूत राजा उनसे जा मिले थे। अब औरंगजेब अपने साम्राज्य को बढ़ाना चाहता है। मुगल धोखे से मराठों के 23 किलों को अपने कब्ज़े में कर लेते हैं, जिसमें से एक है कोंढ़णा का किला। शिवाजी महाराज को इस बात की खबर लगती है। इस अक्रामण के लिए औरंगजेब अपने सबसे वफादार उदयभान (सैफ अली खान) को कोंढ़णा की तरफ भेजते हैं। शिवाजी किसी भी तरह से उदयभान को रोकना चाहते हैं।  दूसरी तरफ तान्ही जी (अजय देवगन) अपने बेटे की शादी में व्यस्त होते हैं, शिवाजी नहीं चाहते थे कि उनकी खुशियों में दखल दें। लेकिन तान्हाजी जैसे ही आक्रमण की खबर सुनते हैं वैसे ही शादी छोड़कर कर्ज पूरा करने के लिए निकल पड़ते हैं। तान्हाजी किस तरह से कोंढ़णा के किले को उदयभान से बचाते हैं और भगवा लहराते हैं इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।

Web Title: tanhaji the unsung warrior movie Rating in hindi starring ajay devgn kajol

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे