जनवरी में ये 8 फिल्में पर्दे पर मचाएंगी धमाल, बॉक्स ऑफिस में टकराएंगे अजय देवगन और दीपिका पादुकोण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 2, 2020 11:38 AM2020-01-02T11:38:01+5:302020-01-02T11:40:04+5:30

फैंस जनवरी में थिएटर में जाने को मजबूर होने वाले हैं। इस महीने में उनको अलग अलग स्टार्स की अलग अलग तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी।

Tanhaji Chhapaak Street Dancer 3D Sab Kushal Mangal and many more upcoming bollywood movie releases in january 2020 | जनवरी में ये 8 फिल्में पर्दे पर मचाएंगी धमाल, बॉक्स ऑफिस में टकराएंगे अजय देवगन और दीपिका पादुकोण

जनवरी में ये 8 फिल्में पर्दे पर मचाएंगी धमाल, बॉक्स ऑफिस में टकराएंगे अजय देवगन और दीपिका पादुकोण

Highlights2019 में बॉक्स ऑफिस पर कई बेहतरीन फिल्में आईं, जिन्होंने फैंस के बीच काफी धमाल मचाया 2020 की जनवरी में एक से एक नायाब फिल्मों की आपस में टक्कर होने वाली है।

2019 में बॉक्स ऑफिस पर कई बेहतरीन फिल्में आईं, जिन्होंने फैंस के बीच काफी धमाल मचाया। ऐसे में अब फैंस को 2020 से भी काफी उम्मीदे हैं। ऐसे में 2020 की शुरूआत ही जबरदस्त फिल्मों से हो रही है। 2020 की जनवरी में एक से एक नायाब फिल्मों की आपस में टक्कर होने वाली है।

फैंस जनवरी में थिएटर में जाने को मजबूर होने वाले हैं। इस महीने में उनको अलग अलग स्टार्स की अलग अलग तरह की फिल्में देखने को मिलेंगी। ये सभी फिल्में फैंस काफी मनोरंजित करने वाली हैं। आइए जानते हैं जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्में-

भंगड़ा पा ले 

साल की शुरुआत होगी भंगड़ा पा ले फिल्म से। ये फिल्म 3 जनवरी को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से विक्की कौशल के भाई सनी कौशल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रुखसार ढिल्लों और श्रिया पिलगांवकर भी हैं।

सब कुशल मंगल

3 जनवरी को एक और फिल्म रिलीज हो रही है वो है सब कुशल मंगल। 'सब कुशल मंगल' में अक्षय खन्ना नजर आएंगे। इस फिल्म से  पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और रवि किशन की बेटी रिवा किशन पर्दे पर एंट्री करेगे।

तान्हाजी : द अनसंग वारियर

तान्हाजी : द अनसंग वारियर भी जनवरी के महीने में पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।ये फिल्म 1670 की सिंहनाद लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

छपाक

10 जनवरी को ही दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक भी पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। दीपिका की शादी के बाद ये पहली फिल्म है।

जय मम्मी दी

ये एक कॉमेडी बेस फिल्म होने वाली है। जय मम्मी दी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।सोनाली सहगल और सनी सिंह की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'जय मम्मी दी' रिलीज होगी। 

स्ट्रीट डांसर 3डी

वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी जनवरी के महीने में पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म डांस पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं।

पंगा

अश्विनी अय्यर की फिल्म पंगा भी 24 जनवरी को ही पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में लीड रोल में कंगना रनौत नजर आएंगी। कंगना फिल्म में एक मां और कबड्डी प्लेयर दोनों के रोल में नजर आने वाली हैं।

जवानी जानेमन

सैफ अली खान एक बार फिर से रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं। 31 जनवरी को सैफ और तब्बू की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म जवानी जानेमन रिलीज होगी।

Web Title: Tanhaji Chhapaak Street Dancer 3D Sab Kushal Mangal and many more upcoming bollywood movie releases in january 2020

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे