तमिल एक्टर और डायरेक्टर विसू का हुआ निधन, काफी समय से थे बीमार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2020 12:25 PM2020-03-23T12:25:43+5:302020-03-23T12:25:43+5:30
विशु ने फिल्म कुंडुंबम और कडुंबम से अपने करियर की शुरुआत की थी। समय से साथ उन्होंने निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया।
तमिल सिनेमा के बहुत मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और लेखक विसू का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। विसू महज 74 वर्ष के थे। विसू कुछ समय से बीमार थे। बीमार होने के कारण से वह अस्पताल में भर्ती थे। विसू के अचानक निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।
विशु ने फिल्म कुंडुंबम और कडुंबम से अपने करियर की शुरुआत की थी। समय से साथ उन्होंने निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके करियर की अथु मिनसाराम, चिदंबर जैसी फिल्में अहम हैं।
एक्टर के निधन से उनके फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में एक्टर एस वी शेखर ने कहा, वो बड़े भाई की तरह थे। वो पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे एक नाटक में काम करने का मौका दिया था। मैंने उनके साथ 20 फिल्मों में काम किया और सभी हिट गईं। वो बहुत ही भावुक व्यक्ति थे लेकिन उनका कॉमिक सेंस भी कमाल का था।