उलझी नजर आई तब्बू और मनोज बाजपेयी की कहानी, 'मिसिंग' का ट्रेलर हुआ रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 24, 2018 12:11 PM2018-03-24T12:11:55+5:302018-03-24T13:11:47+5:30
मुंबई(24 मार्च): बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले �..
मुंबई(24 मार्च): बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'मिसिंग' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। ऐसे में आज फैंस के लिए ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने में काफी शानदार लग रहा है जो फैंस को खासा पंसद आने वाला है।
क्या है ट्रेलर में खास
मिसिंग फिल्म की कहानी की बात करें तो ट्रेलर से साफ नजर आ रहा है कि इसकी कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनका एक 3 साल का बच्चा खो जाता है। इसके बाद पुलिस इसकी तहकीकात शुरू करती है और दोनों की जिंदगी के राज सामने आने लगते हैं। इस दौरान पुलिस को कई अहम और घुमाने वाले सबूत मिलते हैं। फिल्म में अनु कपूर पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में एक शानदार अभिनय पेश करते नजर आ रहे हैं।
मिसिंग फिल्म 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मुकुल अभयंकर द्वारा किया गया है। तब्बू और मनोज बाजपेयी दोनों ही फैंस के सामने एक बेहतरीन फिल्मों को पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इस फिल्म को मनोज बाजपेयी द्वारा ही प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में तब्बू और मनोज बाजपेयी के अलावा अनु कपूर भी अहम भूमिका में हैं।