मां बनी छोटे पर्दे की ये एक्ट्रेस, शेयर की नन्हे मेहमान की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 28, 2019 05:07 PM2019-11-28T17:07:09+5:302019-11-28T17:07:09+5:30

प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चे के पैरों को अपने हाथों में थामे हुए एक फोटो पोस्ट करते हुए ये खुशखबरी दी है।

taarak mehta ka ooltah chashmah priya ahuja baby boy | मां बनी छोटे पर्दे की ये एक्ट्रेस, शेयर की नन्हे मेहमान की फोटो

मां बनी छोटे पर्दे की ये एक्ट्रेस, शेयर की नन्हे मेहमान की फोटो

Highlightsतारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा रिपोर्टर का रोल निभाने वाली प्रिया आहूजा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रिया के घर एक नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रीटा रिपोर्टर का रोल निभाने वाली प्रिया आहूजा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रिया के घर एक नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है। प्रिया हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस  ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद फैंस को दी है।  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी फैंस से शेयर की है। प्रिया ने अपने बेटे की खास अंदाज की फोटो भी शेयर की है।  प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चे के पैरों को अपने हाथों में थामे हुए एक फोटो पोस्ट करते हुए ये खुशखबरी दी है।

प्रिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ये एक लड़का है. हम खुशी से अभिभूत हैं!! 27 नवंबर को आए अपने नन्हें बच्चे के बारे में बताते हुए खुशी है। इतना ही नहीं प्रिया के पति ने भी बच्चे की पहली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर में बच्चे ने हाथ में उंगली पकड़ रखी है। ये फोटो फैंस को काफी प्यारी लगने वाली है।प्रिया ने अगस्त माह में अपने मां बनने की खबर दी थी। 

Web Title: taarak mehta ka ooltah chashmah priya ahuja baby boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे