लाइव न्यूज़ :

तापसी ने कसा तंज कहा- जब बड़ी उम्र के एक्टर निभा सकते हैं कॉलेज स्टूडेंट का किरदार तो एक्ट्रेस क्यों नहीं?

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:31 IST

Open in App

फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि उन्हें ‘‘सांड की आंख’’ के पहले लुक पोस्टर की आलोचना पर आश्चर्य हुआ, क्योंकि उन्हें और उनकी सह-कलाकार भूमि पेडनेकर को उन किरदारों में ढलने के लिए काफी समय लगा, जिसमें उन्हें अपनी उम्र से दोगुनी उम्र की महिला की भूमिका में दिखना था। फिल्म में दुनिया के सबसे उम्रदराज शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी को दिखाया गया है और इसमें मुख्य भूमिका में तापसी और भूमि हैं।

दो युवा अभिनेत्रियों को 60 वर्षीय महिला के किरदार को निभाने और शॉर्पशूटरों की उम्र के करीब नहीं दिखने को लेकर फिल्म के पोस्टर की आलोचना की जा रही है। तापसी ने हालांकि इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया। तापसी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं बहुत हैरान हूं और यह सोचकर हँसी आ रही है कि, किसी ने मुझसे सवाल नहीं किया जब मैंने 30 साल की उम्र में एक कॉलेज की लड़की का किरदार निभाया था।''

तापसी ने कहा, ''कोई भी सवाल नहीं करता है जब ज्यादा उम्र वाले अभिनेता कॉलेज छात्रों का किरदार निभाते हैं, जो उम्र में अपने किरदारों के तिगुनी उम्र के होते हैं। तब उस समय कुछ भी नहीं होता है।’’

अभिनेत्री ने कहा कि लोगों को अपने करियर के अहम पड़ाव पर अपने से काफी अधिक उम्र के किरदारों को चुनने का साहस दिखाने के लिए उनकी और भूमि की सराहना करनी चाहिए। 

टॅग्स :तापसी पन्नूभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस