लाइव न्यूज़ :

Game Over Teaser:सस्पेंस और गेम में उलझा तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर का टीजर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 15, 2019 15:26 IST

तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर का टीजर रिलीज हो गया है। करीब 1.25 मिनट के इस टीजर में सिर्फ तापसी ही नजर आईं है। शुरुआत में दिखाए गए वीडियो गेम के कैरेक्टर्स के बाद टीजर का एंड भी वीडियो गेम रिमोट के जलने से हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबदला गर्ल तापसी पन्नू का नया गेम सामने आ गया है। करीब 1.25 मिनट के इस टीजर में सिर्फ तापसी ही नजर आईं है।

पिंक गर्ल  तापसी पन्नू का नया गेम सामने आ गया है। पब जी के इस दौर में तापसी का यह नया गेम बड़ा मजेदार लग रहा है। इस गेम को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में एक साथ खेला जाएगा।

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म गेम ओवर का टीज़र रिलीज़ हो गया है। गेम ओवर के डायरेक्टर है  अश्निवन श्रवन हैं। ये फिल्म, तमिल, तेलगू और हिंदी भाषा में रिलीज़ होगी। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इसके  हिंदी वर्जन को प्रेजेंट करेंगे।

चलिए आपको बताए कैसा है टीज़र

करीब एक मिनट और पच्चीस सेकंड के इस टीजर की शुरुआत होती है, वीडियो गेम के म्यूजिक के अवाज से। इस टीजर के बैकग्राउंड आवाज आपको मारिओ गेम की याद दिलाती है। फिर एंट्री होती है तापसी पन्नू की जिसके बाद सस्पेंस और बढ़ जाता है। टीज़र में कई सीन्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे तापसी इन वीडियो गेम्स की दुनिया में ही रहती हैं। एक सीन में वो स्केचिंग  करती हुई भी नज़र आती हैं। टीज़र के कई सीन्स में तापसी एक व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखती हैं।

सस्पेंस भरे इस टीजर के बीच-बीच में घर में काम करने वाली एक महिला दिखाई देती है। अब ये तो समझ नहीं आ रहा है कि तापसी पन्नू घर में अकेले क्या कर रही है? पूरे टीजर में तापसी किसी चीज़ से  डरती और खुद को बचाती नज़र आ रही हैं।

फिल्म का टीज़र काफी थ्रिलर और सस्पेंस से भरा है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। तापसी पन्नू शानदार और सीरियस एक्टिंग करती हुई नज़र आ रही है. अब क्या है इस फिल्म की कहानी या क्या सस्पेंस है यह तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। फ़िलहाल ट्रेलर का इंतज़ार है। वहीं फिल्म गेमओवर 14 जून को रिलीज़ हो रही है।

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस