सुशांत के निधन के 2 महीने बाद तापसी पन्नू ने किया रिएक्ट, रिया के पक्ष में आईं नजर-एक्टर को लेकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2020 09:05 AM2020-08-31T09:05:31+5:302020-08-31T09:05:31+5:30

सुशांत निधन का केस हर रोज नया मोड़ ले रहा है। नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने भी अपनी राय इस केस पर रखी है।

taapsee pannu on sushant singh rajput case supported rhea chakraborty | सुशांत के निधन के 2 महीने बाद तापसी पन्नू ने किया रिएक्ट, रिया के पक्ष में आईं नजर-एक्टर को लेकर कही ये बात

रिया के पक्ष में उतरीं तापसी (फाइल फोटो)

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब तीन महीने होने वाले हैंएक्टर के निधन की गुत्थी उलझती ही जा रही

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब तीन महीने होने वाले हैं। एक्टर के निधन की गुत्थी उलझती ही जा रही है। हर रोज इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सबसे ज्यादा शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत के निधन की जांच सीबीआई कर रही है और लगातार तीन से CBI एक्ट्रेस से पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा रिया पर जमकर फूट रहा है।

वहीं, तापसी पन्नू  ने एक्टर के निधन को जब करीब तीन महीने होने वाले हैं तब अपनी राय रखी है। तापसी कहीं ना कहीं रिया के पक्ष में उतरी नजर आईं  तो साथ की कह दिया वह पर्सनली सुशांत को जानती ही नहीं थीं।

तापसी ने लोगों से अपील की है कि वह लॉ में विश्वास रखें और खुद से चीजों के बारे में कुछ भी न कहें। एक्ट्रेस लक्ष्मी मानचू की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए तापसी लिखती हैं कि मैं सुशांत को पर्सनल लेवल पर नहीं जानती थी और न ही रिया को जानती हूं। हां, लेकिन इतना जरूर पता है कि किसी को दोषी तब तक नहीं ठहराना चाहिए जब तक प्रूव नहीं हो जाता। आप लॉ से ऊपर नहीं हैं। लॉ पर विश्वास रखिए।

तापसी पन्नू के इस ट्वीट के बाद सुशांत के फैंस का गुस्सा उन पर फूट रहा है। यूजर्स तरह तरह के ट्वीट कर रहे हैं।  हाल ही में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े मीडिया कवरेज पर कुछ सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अपनी तरफ से इस केस से जुड़ी चीजें सामने न लेकर आएं। 

सुशांत की बहन पर रिया ने लगाया आरोप

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने इंटरव्यू में प्रियंका सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक पार्टी मैं, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।

रिया के अनुसार ये बात अप्रैल 2019 की है। जब प्रियंका ने एक पार्टी में बहुत शराब पी थी। वहां वह सभी के साथ अजीब सी हरकते करने लगी थीं। पार्टी से आने के बाद मैं सुशांत के कमरे में सोने चली गई थी। लेकिन मेरी आंख अचानक खुली तो देखा  प्रियंका मेरे बिस्तर में हैं और वह मुझे जबरदस्ती छूने की कोशिश कर रही हैं।

ये देखकर मैं हैरान रह गई और प्रियंका को जाने को कहा, लेकिन मैं खुद ही वहां से चली गई और अगले दिन सब कुछ सुशांत को बताया। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई। इसके बाद प्रियंका और सुशांत के बीच उस दिन झगड़ा हुआ था।

Web Title: taapsee pannu on sushant singh rajput case supported rhea chakraborty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे