तापसी पन्नू ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, इस बायोपिक में आ सकती हैं नजर

By मेघना वर्मा | Published: August 1, 2019 06:17 PM2019-08-01T18:17:41+5:302019-08-01T18:17:41+5:30

तापसी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। वहीं इसके अलावा तापसी जल्द ही फिल्म सांड की आंख में भी दिखाई देंगी।

Taapsee Pannu might be play India's first female horse jockey Rupa Singh | तापसी पन्नू ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, इस बायोपिक में आ सकती हैं नजर

तापसी पन्नू ने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, इस बायोपिक में आ सकती हैं नजर

Highlightsतापसी पन्नू को उनकी फिल्म गेम ओवर के लिए काफी सराहना मिली थी। तापसी जल्द ही फिल्म मिशन मंगल और सांड की आंख में नजर आने वाली हैं।

तापसी पन्नू को आज उनके जन्मदिन पर देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। उनके फैंस भर-भर कर विशेज उन्हें मैसेज कर रहे हैं। वहीं तापसी पन्नू ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक खुशखबरी दे दी हैं। खबर है कि मुल्क एक्ट्रेस जल्द ही बायोपिक में नजर आने वाली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पन्नू इंडिया की पहली फीमेल हॉर्स जॉकी रूपा सिंह के किरदार में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई  देंगी। नाम शबाना के डायरेक्टर शिवम नायर ने एक वेबसाइट को बताया कि तापसी पन्नू को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है। मगर फिलहार अभी फिल्म की स्क्रीप्टिंग पर काम किया जा रहा है। 

वहीं टीवी टुडे की रिपोर्ट की मानें,  तो डायरेक्टर ने तापसी को अभी आइडिया बताया गया है। जिसमें उन्होंने इंटरेस्ट शो किया है। मगर अभी इस फिल्म की स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है। इस फिल्म में पहली हॉर्स जॉकी रूपा सिंह की जिंदगी को बताया जाएगा। मगर अभी फिल्म की स्क्रीप्टिंग पर काम किया जा रहा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। वहीं इसके अलावा तापसी जल्द ही फिल्म सांड की आंख में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी।  

Web Title: Taapsee Pannu might be play India's first female horse jockey Rupa Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे