लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बनेंगी 'दादी', इस खास फिल्म में आएंगी नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 9, 2019 17:07 IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ‘सांड की आंख’ में अभिनय करती नजर आएंगी।

Open in App

 तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ‘सांड की आंख’ में अभिनय करती नजर आएंगी। रिलायंस इंटरटेन्मेंट, अनुराग कश्यप, निधि परमार और चॉक एंड चीज फिल्म के सहयोग से बन रही इस फिल्म में दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर्स चंद्रो और प्रकाशी तोमर की कहानी दिखाई जाएगी।

इसे तुषार हीरानंदानी निर्देशित करेंगे। इससे पहले वह पटकथा लेखन करते थे। दोनों अभिनेत्रियों ने किरदार के मुताबिक खुद को ढ़ालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कश्यप ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब विषयवस्तु ही अहम है, हमारा मानना है कि ‘सांड की आंख’ अच्छा करेगी।

अच्छी पटकथा, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों, बेहद प्रतिभावान तुषार हीरानंदानी की अगुवाई वाली इस फिल्म की सफलता पर हमें पूरा विश्वास है।’’ फिल्म की रिलीज डेट पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

भूमि पेडनेकर ने इसी तस्वीर को शेयर करके लिखा, 'ओल्ड इज गोल्ड और यह निश्चित ही गोल्ड है। मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि दुनिया की सबसे बूढ़ी शॉर्पशूटर्स पर फिल्म शूट करने जा रही हूं। फिलहाल भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोन चिड़िया' रिलीज होना बाकी है, जबकि तापसी पन्नू आखिरी बार 'मनमर्जियां' और 'मुल्क' फिल्म में नजर आई थीं।

टॅग्स :तापसी पन्नूभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस