स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके जम्मू कश्मीर को दिखाया काला, यूजर्स ने लगा दी क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 12, 2019 01:23 PM2019-08-12T13:23:56+5:302019-08-12T13:23:56+5:30

स्वरा भास्कर ने ट्वीट में कश्मीर के हालात पर दिल्ली में हो रहे प्रोटेस्ट को समर्थन देने को कहा है। स्वरा इस तरह के ट्वीट आए दिन करती रहती हैं।

swara bhasker trolled on twitter | स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके जम्मू कश्मीर को दिखाया काला, यूजर्स ने लगा दी क्लास

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके जम्मू कश्मीर को दिखाया काला, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Highlightsसोशल मीडिया पर अपने बेवाक बोल के लिए स्वरा भास्कर जानी जाती हैं।स्वरा आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर अपने बेवाक बोल के लिए स्वरा भास्कर जानी जाती हैं। स्वरा आए दिन हर एक मुद्दे पर अपनी बात रखती रहती हैं।ऐसे में कई बार उनको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में स्वरा ने जम्मू कश्मीर और ईद को लेकर ट्वीट किया है।

स्वरा ने ट्वीट में कश्मीर के हालात पर दिल्ली में हो रहे प्रोटेस्ट को समर्थन देने को कहा है। स्वरा इस तरह के ट्वीट आए दिन करती रहती हैं। इस बार भी उनके ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आई हैं।

स्वरा ने ट्वीट में लिखा है कि इस त्योहार पर किसी को भी अकेला और पागल महसूस करने की जरूरत नहीं है। दिल्लीवालों इन कश्मीरी स्टूडेंट्स के प्रति थोड़ी मोहब्बत दिखाओ, थोड़ा खाना लेकर आइए और ज्वॉइन कीजिए।


सोमवार दोपहर 1.30 बजे जंतर मंतर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की अपील की है। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर ने धरना प्रदर्शन वाला एक पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में कश्मीर का नक्शा काले रंग में नजर आ रहा है।

इस फोटो में लिखा है ईद घरों से दूर। कश्मीर में कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है तो चलो हमारे साथ सेलिब्रिट करो। जम्मू कश्मीर के लोगों द्वारा आयोजन किया जा रहा है, अपना लंचबॉक्स साथ में लेकर आइए।

स्वरा के इस ट्वीट पर लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है।. एक यूजर ने लिखा, "बीबीसी वालों ने बोला क्या?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या यही स्टूडेंट्स 2 साल पहले क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हार को सेलिब्रेट नहीं कर रहे थे? तो उन्हें एक लात मारिए। एंटी नेशनल्स को लात पड़नी चाहिए। यदि ये वाकई भारतीय हैं तो उन्हें इतना मिलेगा जितना हमारी क्षमता के बाहर है।

Web Title: swara bhasker trolled on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे