स्वरा भास्कर ने इस्तीफा देने का किया ऐलान, लिखा-यह रायता मेरे बस का नहीं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 31, 2019 11:40 AM2019-08-31T11:40:50+5:302019-08-31T11:40:50+5:30
स्वरा भास्कर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस्तीफा का ऐलान किया है। स्वरा ने किस बात का इस्तीफा का ऐलान किया है इस बात की उत्सुकता फैंस के बीच हो गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग कारण फैंस के बीच जानी जाती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर ट्वीट करती रहती हैं। अब स्वरा ने ट्विटर इस्तीफे का ऐलान किया है।
स्वरा के इस्तीफे के ऐलान का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा है वह किस पद से इस्तीफा देने की बात कह रही हैं।
दरअसल भारत की लगातार गिरती जीडीपी और विकास दर को देखते हुए यूजर ने एक्ट्रेस से कहा है कि इसकी जिम्मेदारी उनको लेनी चाहिए। इसके पीछे का कारण है कि स्वरा हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। इस सवाल का स्वरा ने जवाब दिया है।
🤣🤣🤣🤣🤣🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿 im resigning! Yeh raitaa mere bas ka nahi hai! 🙈🤦🏾♀️ https://t.co/kSJTdpjZOG
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 30, 2019
स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि यह रायता मेरे बस का नहीं है। दरअसल भारत की जीडीपी पिछले छह सालों में सबसे निचले पायदान पर है। कृषि दर भी 2फीदसी हुई है।
स्वरा की बात करें तो आखिरी बार वह वीरे दि वेडिंग में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है।