अयोध्या केस: अधोध्या मामले के फैसले से पहले भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 9, 2019 09:16 AM2019-11-09T09:16:45+5:302019-11-09T10:16:08+5:30

अयोध्या फैसले के आने से पहले देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

swara bhaskar tweet on ayodhya verdict | अयोध्या केस: अधोध्या मामले के फैसले से पहले भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, हुआ वायरल

अयोध्या केस: अधोध्या मामले के फैसले से पहले भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, हुआ वायरल

Highlightsरामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है।ये विवाद अब खत्म होने वाला है। आज सुप्रीम कोर्ट आपना इस पर फैसला सुना देगी।

रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। ये विवाद अब खत्म होने वाला है। आज सुप्रीम कोर्ट आपना इस पर फैसला सुना देगी।ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी सोशल मीडिया पर अयोध्या फैसले से पहले एक ट्वीट किया है। जो छा गया है। इस ट्वीट पर स्वरा को तरह तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

स्वरा सोशल मीडिया पर अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती हैं। ऐसे में इस बार स्वरा अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो गई हैं। आज सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुना देगा।

स्वरा ने देर रात ट्वीट करते हुए लिखा है कि "रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान। बस इस पर यूजर्स ने उनको आड़े हाथों ले लिया है। सभी को पता है कि स्वरा एक्सट्रीम लेफ्टिस्ट विचारधारा वाली महिला है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स मे उनको जमकर ट्रोल किया है।


ऐसा पहली बार नहीं जब स्वरा को ट्रोल किया गया हो इससे पहले भी  लोकसभा चुनाव के समय भी उनको जमकर ट्रोल किया गया था। स्वरा आए दिन अपने ट्वीट के कारण ट्रोल हो चुकी हैं। हाल ही में स्वरा ने एक 4 साल के बच्चे पर विवाद बयान दिया था जिसके बाद से वह विवादों में हैं।


अयोध्या फैसले के आने से पहले देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पीएम मोदी की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
 

English summary :
Ram Mandir Babri Masjid dispute Case Update: Today, the Supreme Court will give its verdict on this. In this way, Bollywood actress Swara Bhaskar has also tweeted on social media before the Ayodhya verdict.


Web Title: swara bhaskar tweet on ayodhya verdict

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे