अश्लील कमेंट को लाइक करने पर स्वरा भास्कर ने बीजेपी के सांसद की लगाई क्लास, कहा- ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं

By मेघना वर्मा | Published: September 3, 2019 06:24 PM2019-09-03T18:24:44+5:302019-09-03T18:28:01+5:30

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ लोग बीजेपी को इसमें घसीट रहे हैं। तो कुछ लोग स्वरा का साथ दे रहे हैं।

Swara Bhaskar blast on BJP MP Lallu Singh | अश्लील कमेंट को लाइक करने पर स्वरा भास्कर ने बीजेपी के सांसद की लगाई क्लास, कहा- ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं

अश्लील कमेंट को लाइक करने पर स्वरा भास्कर ने बीजेपी के सांसद की लगाई क्लास, कहा- ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं

Highlightsस्वरा भास्कर को आईफा अवॉर्डस में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बातें रखने के लिए जानी जाती हैं।

स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखनी हो तो वह कभी नहीं चूकतीं। किसी की तारीफ करनी हो या किसी को फटकार लगानी हो स्वरा भास्कर कभी पीछे नहीं हटती। रिसेंटली स्वरा भास्कर ने फैजाबाद से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह को सोशल मीडिया पर ही जमकर फटकार लगा दी है। 

दरअसल लल्लू सिंह फैजाबाद के सासंद हैं। स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ एक्ट्रेस ने दो फोटो भी शेयर की। इस फोटो में स्वरा की ही एक फोटो पर एक यूजर ने अश्लील कमेंट किया था। जिसे फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह की प्रोफाइल ने लाइक किया है। उनके इसी कृत पर स्वरा भास्कर का गुस्सा फूटा है। 

स्वरा ने इसे शेयर करके लिखा, 'माननीय सांसद महोदय श्री लल्लू सिंह जी' आप मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचंद्र की नगरी का प्रतिनिधित्व करते हैं लोक सभा में। महिलाओं के साथ छेड़खानी करती हुई, बलात्कारी मानसिकता दर्शाती हुई है और इस देश के साइबर क्राइम कानून के हिसाब से साइबर यौन उत्पीड़न करती हुई उस घटिया ट्वीट को लाइक करके आप ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।'

स्वरा यही नहीं रूकीं पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'मर्यादा परूषोत्तम श्री रामचंद्र की नगरी अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह आपके हैंडल ने कल रात ट्वीट लाईक किया था। आपका छोटा सा एक्शन एक बहुत गहरी सामाजिक समस्या और मानसिकता को दर्शाता है। कृपया मेरा संदेश पढ़ने का कष्ट करें।'

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद लगातार लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ लोग बीजेपी को इसमें घसीट रहे हैं। तो कुछ लोग स्वरा का साथ दे रहे हैं। कई लोग इसमें राजनीति को भी इनवॉल्व कर रहे हैं। 

Web Title: Swara Bhaskar blast on BJP MP Lallu Singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे