'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के बॉलीवुड को अलविदा कहने के फैसले को स्वामी चक्रपाणि ने बताया सही, कहा- हिंदू एक्ट्रेस सीखें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 2, 2019 10:21 AM2019-07-02T10:21:37+5:302019-07-02T10:21:37+5:30
स्वामी चक्रपाणि ने जायरा के इस फैसले को सही करार दिया है। स्वामी ने कहा है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी इससे कुछ सीखना चाहिए।
दंगल गर्ल जायरा वसीम का बॉलीवुड से संन्यास के फैसले ने उनके फैंस समेत कई बॉलीवुड सितारों को चौंका दिया है। पोस्ट करके एक्ट्रेस ने कहा कि वो फिल्मों की वजह से अपने धर्म से दूर होती जा रही है। इसीलिए वो बॉलीवुड से दूर जाने की सोच रही हैं। जायरा के इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच अखिल हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने भी जायरा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वामी चक्रपाणि ने जायरा के इस फैसले को सही करार दिया है। स्वामी ने कहा है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी इससे कुछ सीखना चाहिए। इस बयान ने अब विवादों को भी जन्म दे दिया है।
स्वामी चक्रपाणि ने ट्वीट कर लिखा, धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रसंसनीय है। हिन्दू अभिनेत्रीयों को भी जायरा से प्रेरणा लेनी चाहिए।
धार्मिक आस्था के लिए फिल्म अभिनेत्री जायरा द्वारा फिल्म से किनारा करना प्रसंसनीय,हिन्दू अभिनेत्रीयों को भी जायरा से लेंना चाहिए प्रेरणा-💐स्वामी चक्रपाणि महाराज-राष्ट्रीय अध्यक्ष-अखिल भारत हिन्दू महासभा pic.twitter.com/AhJlq1seNS
— SwamyChakrapani (@SwamyChakrapani) July 1, 2019
स्वामी के इस ट्वीट पर लोग मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अनुपम खेर ने जायरा के फैसले को दवाब में लिया गया फैसला बताया है।अनुपम खेर ने आगे कहा कि,'मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि एक लड़की ने अपने सपनों को तोड़ दिया। भगवान ने उन्हें बहुत ही शानदार प्लेटफॉर्म दिया था। वहीं रवीना का जायरा के बॉलावुड को अलविदा कहने पर गुस्सा फूटा है।