Video: बर्थडे पर सुष्मिता सेन संग कुछ यूं थिरके सलमान, फैंस भी अंदाज देख थाम लेंगे दिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2018 01:18 PM2018-12-27T13:18:17+5:302018-12-27T14:41:32+5:30
सलमान और सुष्मिता ने साथ में बहुत ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है।
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का आज 53वां को हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया है। पनवेल फार्म हाउस में उन्होंने एक पार्टी देकर सलमान बर्थ मनाया है। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब पहुंचे।
ऐसे में इस पार्टी के कई विडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो फैंस को अपनी दीवाना कर रहा है। वीडियो में बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाए इस विडियो को सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'जब भी जिंदगी हमें चुपचाप बैठने या डान्स करने का मौका देती है तो हम डान्स करते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सलमान सुष के डांस को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उनको गले भी लगाते भी डांस के दौरान नजर आ रहे हैं। दोनों का ये बिंदास अंदाज फिलहाल वायरल हो गया है।
हालांकि सलमान और सुष्मिता ने साथ में बहुत ज्यादा काम नहीं किया है लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है। सुष्मिता, सलमान के ऑपोजिट फिल्म 'बीवी नंबर 1', 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'मैंने प्यार क्यों किया' में दिखाई दी थीं।
बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं।