लाइव न्यूज़ :

रिया को सुशांत की बहन ने दिया करारा जवाब, कहा- EMI के पैसे नहीं तो इतना महंगा वकील कहां से रख लिया..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2020 12:09 IST

रिया चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने एक घर लोन पर खरीदा था जिसकी हर महीने ईएमआई वह भरती हैं लेकिन मौजूदा हालात में पता नहीं वह कैसे इसे चुकाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती ने किया था दावा- बचत और लोन से खरीदी है प्रॉपर्टीरिया चक्रवर्ती ने किया था दावा- बचत और लोन से खरीदी है प्रॉपर्टी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब एक्टर के निधन की जांच अपने तरीके से सीबीआई कर रही है। सीबीआई अब तक रिया चक्रवर्ती समेत कई अहम लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ रिया की चैट सामने आने के बाद  केस में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। हाल ही में रिया ने इंटरव्यू में सुशांत पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने सुशांत की कमाई पर जीने के आरोप का भी जवाब दिया

एक्ट्रेस के लगभग सभी आरोपों का सबूत के साथ जवाब सोशल मीडिया पर दिया जा रहा है।अब रिया के दावों पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सवाल उठाया है।।

इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती से सवाल किया गया है कि रिया ने क्या सुशांत के पैसे से संपत्ति खरीदी थी। तो एक्ट्रेस ने इससे साफ मना कर दिया। रिया ने दावा किया कि घर खरीदने के दौरान उसने अपनी बचत से इसका भुगतान किया और बाकी पैसे का भुगतान करने के लिए बैंक से लोन लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि हर महीने, 17,000 की ईएमआई उनके खाते से कटती है और अब, वह चिंतित है कि वह कैसे भुगतान करेंगी क्योंकि उन पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं।

रिया की इस बात का सुशांत की बहन ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। अब, सुशांत की बहन श्वेता ने रिया की एक क्लिप साझा करते हुए कहा लिखा, 'आप चिंतित हैं कि आप ईएमआई के 17,000 का भुगतान कैसे करेंगी, कृपया मुझे बताइए कि आप केस के लिए भारत के सबसे महंगे वकील को कैसे अपने लिए रख रही हैं ?? #RheaTheLiar।'

बता दें कि रिया का मामला मशहूर वकील सतीश मनेशिंदे संभाल रहे हैं, जिन्होंने बीते समय में सलमान खान सहित कई हाई प्रोफाइल लोगों के केस को संभाला है।

श्वेता ने कई चैट शेयर की

स्क्रीनशॉट्स जो सामने आया है वह 2019, 30 जुलाई का बताया जा रहा है। इनमें रिया किसी को डूबी ऑर्डर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा है, डूबी की जरूरत है। इस पर जवाब आता है, ला रहा हूं। इस पर आयुष का मेसेज है, रोल कर रहा हूं। इस बीच सिद्धार्थ पिठानी का कॉमेंट है, मिरांडा आ गया है।

श्वेता ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं वो NIFW नाम के वॉट्सऐप ग्रुप के हैं। इस ग्रुप में आयुष, आनंदी सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा रिया सहित कई नाम हैं। इस चैट में ज्यादातर लोगों की पहचान उनके नाम से हो रही है, लेकिन ये किसके मोबाइल की चैट है ये नहीं पता चल पाया है।

मोबाइल ओनर का जवाब आता है, वॉटरस्टोन की बुकिंग कैंसिल हो गई है। इसमें कई तरह की बातचीत है जैसे, क्या हमारे पास डूब है? SSR को डूब मिल गई है ना? इसमें शोविक का भी मेसेज है कि जल्दी पहुंचो, आयुष को बोलना कि डूबीज लेता आए। साथ में लिखा है कि स्पीकर्स भी लेकर आना।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस