लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने किया ऐलान, नेपोटिज्म से लड़ने के लिए जल्द लांच किया जाएगा 'नेपोमीटर'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 15:48 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद उनके जीजा विशाल कीर्ति ने ट्वीट कर बताया कि उनके भाई ने नेपोटिज्म से लड़ने के लिए एक डिवाइस तैयार किया है। इसकी मदद से नेपोटिज्म से लड़ा जा सकता है, जिसका नाम 'नेपोमीटर' है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपोटिज्म से लड़ने के लिए जल्द ही 'नेपोमीटर' लांच करेंगे विशालविशाल के भाई मयुरेश ने इसे डिज़ाइन किया है

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन पूरा बॉलीवुड सतब्ध है। यही नहीं, फैंस भी इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते वो सुशांत को याद कर लगातार सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। सुशांत का परिवार भी उनके आकस्मिक मृत्यु के कारण सदमे में है। इस बीच एक्टर के जीजा विशाल कीर्ति ने ऐलान किया है कि वो नेपोटिज्म से लड़ने के लिए जल्द ही 'नेपोमीटर' लांच करने वाले हैं। इसे उनके भाई ने डिजाइन किया है। 

विशाल कीर्ति ने किया ट्वीट

ट्विटर पर जानकारी देते हुए विशाल ने बताया, 'मेरे भाई मयुरेश कृष्णा ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में इसे बनाया है।' इसके अलावा उन्होंने बताया कि नेपोमीटर फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी और रेटिंग प्रदान करेगा कि इसके आधार पर लोग कितने स्वतंत्र या वो कितना भाई-भतीजावाद कर रहे हैं। इस ट्वीट में ये भी लिखा गया, 'बॉलीवुड नेपोटिज्म से सूचना के साथ लड़ें। हम फिल्मों के लिए रेटिंग प्रदान करेंगे कि कैसे वो मूवी नेपोटिस्टिक या स्वतंत्र है।'

14 जून को सुशांत की थी आत्महत्या

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 34 वर्ष के थे। वहीं, एक्टर की मौत की दुखद मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है, इस घटना ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी बनाम अंदरूनी के विवाद को सामने ला दिया है। सुशांत की मौत ने बॉलीवुड को आत्मचिंतन करने पर मजबूर कर दिया है कि बाहरी लोगों को इस उद्योग में पैर जमाने में इतना संघर्ष क्यों करना पड़ता है, जिसपर कई निर्देशकों और अभिनेताओं का कथित रूप से नियंत्रण है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच