लाइव न्यूज़ :

35 साल में पहली बार तीनों बहनों की राखी सूनी कर गए सुशांत सिंह राजपूत, रानी ने कहा- अब वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 09:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहनें अपने भाई के गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। इस राखी पर सुशांत को याद कर बहनों का दुख और गहरा होता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की कलाई पर राखी बांधने वाली उनकी बहनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इस साल उनके बीच उनका दुलारा भाई नहीं होगा।सुशांत सिंह राजपूत ने तीन बहनों रानी सिंह, श्वेता कृति सिंह और मीतू सिंह के साथ ही अपना पूरा बचपन बिताया था।सुशांत के आत्महत्या के बाद से ही उनकी बहने भी सदमे में हैं और वह लगातार अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं।

हर साल की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस त्योहार की रौनक इस बार कोरोना में काफी फीकी हो गई है। इसके बावजूद भी भाई अपने बहनों के पास राखी बंधाने के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी हर साल अपनी चारों बहनों से राखी बंधाया करते थे। 

सुशांत की कलाई पर राखी बांधने वाली उनकी बहनों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इस साल उनके बीच उनका दुलारा भाई नहीं होगा। सुशांत सिंह राजपूत ने तीन बहनों रानी सिंह, श्वेता कृति सिंह और मीतू सिंह के साथ ही अपना पूरा बचपन बिताया था। सुशांत के आत्महत्या के बाद से ही उनकी बहने भी सदमे में हैं और वह लगातार अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं। 

बहन रानी ने सुशांत को लेकर लिखा इमोशनल नोट

अपने दुख को जताते हुए सुशांत की बहन रानी ने इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'पैंतीस साल के बाद ये पहला अवसर है जब पूजा की थाल सजी है। आरती का दीया भी जल रहा है। हल्दी-चंदन का टीका भी है। मिठाई भी है। राखी भी है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूं। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूं। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं। वो मुंह नहीं जिसे मीठा कर सकूं। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूं। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूं।

फैंस को इमोशनल कर रहा रानी का ये नोट

वर्षों पहले जब तुम जब आए थे तो जीवन जगमग हो उठा था। जब थे तो उजाला ही उजाला था। अब जब तुम नहीं हो तो मुझे समझ नहीं आता कि क्या करूं? तुम्हारे बगैर मुझे जीना नहीं आता। कभी सोचा नहीं कि ऐसा भी होगा। ये दिन होगा पर तुम नहीं होगे। ढेर सारी चीजें हमने साथ-साथ सीखी। तुम्हारे बिना रहना मैं अकेले कैसे सीखूं। तुम्हीं कहो..... एक समाचार व्यूरो के मुताबिक रानी ने यह नोट अपने भाई के नाम लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं।  

टॅग्स :रक्षाबन्धनसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच