रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत सिंह राजपूत रोमांटिक वेकेंशन के ले रहे हैं मजे, देखें वायरल हो रही फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 19, 2019 12:05 PM2019-10-19T12:05:10+5:302019-10-19T12:05:10+5:30
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का पहला वेकेशन था जब दोनों साथ में थे। इससे पहले दोनों को पार्टीज और एक दूसरे के घर के बाहर देखा गया है।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे जिसके बाद साफ हो गया था कि उनका सारा अली खान के साथ ब्रेकअप हो गया है। सारा से पहले सुशांत कृति सेनन और अंकित लोखंडे को डेट कर चुके हैं। अब सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।
दोनों ने अभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं । हाल ही में दोनों साथ में लद्दाख में छुट्टियां मनाकर वापस आए हैं। इसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटो में सुशांत और रिया साथ में नजर आ रहे हैं।
रिया और सुशांत का पहला वेकेशन था जब दोनों साथ में थे। इससे पहले दोनों को पार्टीज और एक दूसरे के घर के बाहर देखा गया है। खबर के अनुसार लद्दाख के बाद दोनों अब इटली के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में इटली की ही फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
इटली की फोटो में ये कपल साथ में शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुशांत सिंह ने व्हाइट कहल की जैकेट पहनी हुई है वही रिया ने शॉर्ट पहने हुए हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ देखी जा सकती है। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
सारा अली और सुशांत के अफेयर के चर्चे फिल्म केदारनाथ के समय शुरू हुए थे। कहा तो ये भी गया था कि सुशांत का जन्मदिन मनाने के लिए सारा स्पेशल उनसे मिलने फिल्म से सेट पर पहुंची थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच दूरियों आ गई हैं। इन दूरियों का कारण खबरों में कार्तिक आर्यन का भी माना गया था। फिलहाल ये साफ नहीं पाया है कि वाकई रिया और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं।