विराट-अनुष्का के बाद सुरवीन चावला ने भी गुपचुप की शादी, देखें Photos
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2017 04:28 PM2017-12-27T16:28:54+5:302017-12-27T16:38:27+5:30
सुरवीन ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग डिस्टेंस डांस पोज के साथ फोटो शेयर की है।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इलियाना की शादी की चर्चा के बाद अब एक्ट्रेस सुरवीन चावला की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सुरवीन ने एक सोशल पोस्ट में शादी कर लेने की जानकारी दी है।
सुरवीन ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लॉन्ग डिस्टेंस डांस पोज के साथ फोटो शेयर की और लिखा इसी तरह, एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लाइफ के बीच में, प्यार ने हमें एक परियों की कहानी दी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा सामने आ रहा है कि सुरवीन ने शादी काफी पहले कर ली थी, अनाउंसमेंट अब किया है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर शादी के बारे में बताया है। फोटो में वो रेड गाउन पहने दिखाई दे रही हैं। फिलहाल उन्होंने अपने पति के नाम का खुलासा नहीं किया है। सुरवीन ने बतौर टीवी से अपने करियर क शुरुआत की थी। टीवी पर उन्होंने 2003 से 2007 के बीच 'कहीं तो होगा' सीरियल में काम किया। सुरवीन ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' और 'काजल' में भी अभिनय किया। आखिरी बार उन्होंने टीवी पर अनिल कपूर का आने वाला शो '24' में काम किया था।