इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए सनी देओल, जानिए बॉलीवुड स्टार को क्या हुआ
By मनाली रस्तोगी | Published: July 27, 2022 03:20 PM2022-07-27T15:20:49+5:302022-07-27T15:21:40+5:30
सनी देओल एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, राजनीतिज्ञ और पंजाब, भारत के गुरदासपुर से वर्तमान संसद सदस्य हैं।
मुंबई: अभिनेता-राजनेता सनी देओल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। सनी के प्रवक्ता के मुताबिक, 'बॉर्डर' स्टार को कुछ हफ्ते पहले अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई थी। एक हफ्ते तक उनका मुंबई में इलाज चला और फिर इलाज के लिए अमेरिका चले गए। अपनी चोट के कारण पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा सांसद सनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में नहीं जा पाए।
अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा, "सनी देओल को कुछ हफ्ते पहले एक शूटिंग के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, पहले मुंबई में उनका पीठ का इलाज चल रहा था और फिर दो हफ्ते पहले उन्होंने अपने पीठ के इलाज के लिए यूएसए के लिए उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव हुए और वह देश में नहीं थे क्योंकि उनका इलाज अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें ठीक होने के बाद भारत लौट जाना चाहिए।"
सनी देओल जल्द आर बाल्की की फिल्म 'चुप' में पूजा भट्ट और दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। वह 'गदर 2' और 'अपने 2' में भी नजर आने वाले हैं। सनी की झोली में सूर्या भी है। कथित तौर पर यह फिल्म मलयालम क्राइम थ्रिलर 'जोसेफ' की हिंदी रीमेक है। अप्रैल में उन्होंने फिल्म से अपने लुक का अनावरण किया था, जिसमें उन्हें एक सीढ़ी पर बैठे देखा गया था, जो कुछ गहरे विचारों में खोए हुए दिख रहे थे।