लाइव न्यूज़ :

हमेशा से फिल्मों में काम करना चाहते थे सुनील ग्रोवर, 'भारत' में मिला बड़ा ब्रेक

By भाषा | Updated: June 3, 2019 19:45 IST

Open in App

भले ही छोटे पर्दे पर गुत्थी और मशहूर डॉक्टर गुलाटी के रूप में सुनील ग्रोवर ने अपनी बड़ी छाप छोड़ी हो लेकिन उनका कहना है हमेशा फिल्मों में काम करना उनका लक्ष्य रहा है। टीवी पर सफलता मिलने से पहले सुनील ने ‘प्यार तो होना ही था’ , ‘ द लिजेंड ऑफ भगत सिंह’ और ‘ फैमिली: टाइज ऑफ ब्लड’ जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई थी।

अभिनेता का मानना है यह फिल्में बड़ी स्क्रीन पर उनके लिए टिकट जैसी थीं और वह इन अवसरों के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मैं हमेशा अभिनेता बनना चाहता था। स्क्रीन हमेशा मुझे अपनी तरफ आकर्षित करता है। मैं सभी अभिनेताओं को देखकर अंचभित होता था। मैं बड़े पर्दे पर होना चाहता था।’’

अभिनेता का कहना है कि वह बड़े पर्दे पर पहचाने जाने के लिए बेचैन थे। ग्रोवर ने अपनी दूसरी पारी में अक्षय कुमार की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ में काम किया है। अब वह सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली ‘भारत’ में नजर आने वाले हैं। ‘भारत‘ बुधवार को रिलीज हो रही है।

टॅग्स :सुनील ग्रोवरसलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस