"तड़प" के साथ डेव्यू कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, साथ दिखेंगी तारा सुतारिया

By वैशाली कुमारी | Published: August 25, 2021 08:51 AM2021-08-25T08:51:25+5:302021-08-25T08:57:13+5:30

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की एक नई जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।

Suniel Shetty's son Ahan Shetty to debut with Tadap with Tara Sutaria | "तड़प" के साथ डेव्यू कर रहे हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, साथ दिखेंगी तारा सुतारिया

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की एक नई जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है।

Highlights फिल्म तड़प, 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी बता दें कि ये फिल्म थिएटर में रिलीज की जाएगीअहान शेट्टी और तारा सुतारिया की एक नई जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की रिलीज डेट सामने आ गई है। साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है। ये फिल्म 3 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में दिखाई दे रही है। इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। बतादें कि ये फिल्म अहान शेट्टी की पहली फिल्म है।

साजिद नाडियाडवाला ने बताई रिलीज डेट: 

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया
हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "स्क्रीन पर मैजिक देखने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म तड़प, 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।" आपको बता दें कि ये फिल्म थिएटर में रिलीज की जाएगी।

 दिखेगा अहान शेट्टी और तारा सुतारिया का ऑनस्क्रीन रोमांस: 

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की एक नई जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। वहीं तारा दो साल पहले फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बालीवुड में  डेव्यू किया था।

मिलन लूथरिया ने किया है फिल्म का निर्देशन: 

'तड़प' मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म है, जिसमें अहान शेट्टी, तारा सुतारिया के अलावा सौरभ
शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण साजिद
नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि अहान शेट्टी की बहन और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्हाने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हीरो से डेब्यू किया था।

Web Title: Suniel Shetty's son Ahan Shetty to debut with Tadap with Tara Sutaria

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे