VIDEO: सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेते समय फैन से हो गई गलती, फिर 'अन्ना' ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: February 19, 2020 02:32 PM2020-02-19T14:32:05+5:302020-02-19T14:33:52+5:30

पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में सुनील शेट्टी विलेन के अवतार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की

Suniel Shetty Asks A Fan To Back Off After He Gets Touchy video viral on social media | VIDEO: सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेते समय फैन से हो गई गलती, फिर 'अन्ना' ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

(फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

Highlightsसोशल मीडिया पर इन दिनों सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बॉलीवुड में अन्ना नाम से मश्हूर सुनील शेट्टी एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर चुके हैं। पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में सुनील शेट्टी विलेन के अवतार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की। एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी 'दरबार' में रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी के रोल को भी फैंस ने खासा पसंद किया। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी के साथ कुछ फैंस सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक फैन बार-बार सुनील को छूने की कोशिश करता है, जो अन्ना को नागवार गुजरती है। इसके बाद वह पीछे मुड़कर फैन को ऐसा करने से मना करते हैं और फिर गार्ड वहां से उस फैन को हटा देते हैं। 

सुनील शेट्टी का नाम बॉलीवुड के सबसे शांत प्रिय कलाकारों में लिया जाता है। कंट्रोवर्सी से हमेशा दूर रहने वाले सुनील के इस हरकत से कुछ फैंस निराश भी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें घमंडी का टैग दे रहे हैं। 

सुनील शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फैंस सुनील के इस फिल्म का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। 

Read in English

Web Title: Suniel Shetty Asks A Fan To Back Off After He Gets Touchy video viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे