खुशखबरी : पापा बनें एक्टर सुमित व्यास, पत्नी एकता ने दिया नन्हें मेहमान को जन्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 4, 2020 11:24 AM2020-06-04T11:24:44+5:302020-06-04T11:36:01+5:30

टीवी के जाने माने कपल्स में से एक एकता कौल और सुमित व्यास के घर कुछ ही देर पहले नन्हें मेहमान ने दस्तक दी है।

sumit vyas and ekta kaul become proud parents of a baby boy | खुशखबरी : पापा बनें एक्टर सुमित व्यास, पत्नी एकता ने दिया नन्हें मेहमान को जन्म

एकता-सुमित बनें माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म (फाइल फोटो)

Highlightsसुमित व्यास ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'लड़का हुआ है...हम उसे वेद बुलाएंगेसुमित व्यास अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने हाल ही में खुद ही पूरे घर को सजाया था।

लॉकडाउन के बीच टेलीविजन की दुनिया के जाने-माने कपल्स में से एक एकता कौल (Ekta Kaul) और सुमित व्यास (Sumit Vyas) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सुमिता व्यास की पत्नी और एक्ट्रेस एकता ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपल के घर नन्हें मेहमान आने की खुशी खुद एक्टर ने दी है।

सुमित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी कि उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया है। एक्टर ने बताया है कि । कुछ घंटे पहले ही कपल ने नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। आज सुबह ही एकता कौल ने बेटे को जन्मदिन दिया है। बेटे के आगमना से एकता और सुमित व्यास की खुशियों का कोई भी ठिकाना नहीं है।

पोस्ट के जरिए सुमित ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है।सुमित व्यास ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'लड़का हुआ है...हम उसे वेद बुलाएंगे। मम्मी और डैडी हर एक सेंकड में बच्चे को सहला रहे हैं।'

इससे पहले सुमित ने बच्चे के लिए पूरे घर को भी सजाया था। इस बारे में जानकारी पत्नी एकता ने दी थी। एकता कौल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि,'हमारी दुनिया बदलने वाली है। लेकिन मेरी जिंदगी सिर्फ तुम्हारी वजह से बदली है। मैं शुक्रगुजार हूं कि हम दोनों साथ है। डायपर बदलने से लेकर सारी आवाजें सुनने से पहले मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि पापा आप बहुत खूबसूरत है...आपका शुक्रिया।'

Web Title: sumit vyas and ekta kaul become proud parents of a baby boy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे