सुहाना ने की दोस्तों के साथ आइस स्केटिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जबरदस्त वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 22, 2019 10:57 AM2019-11-22T10:57:03+5:302019-11-22T10:57:03+5:30
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी अदाओं के लिए जानी जाती हैं। सुहाना अक्सर बिंदास अंदाज की फोटो और वी़डियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान की पहली डेब्यू फिल्म रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर आए दिन सुहाना की फोटो धमाल करती रहती हैं। सुहाना के चाहने वालों की लिस्ट अभी से बहुत लंबी है। हाल ही में सुहाना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया। इस फिल्म की कहानी 10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।
सुहाना की हाल ही में जो वीडियो शेयर की गई है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में भी हमेशा की तरह से सुहाना अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। सुहाना का वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें वह आइस स्केटिंग करती नजर आ रही हैं।
इस दौरान वह जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। सुहाना आए दिन अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ इस तरह से मस्ती करती हैं।बता दें कि इसके अलावा शेक्सपियर के थियेटर प्ले रोमियो और जूलियट में भी काम किया था।