बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' की कमाई दमदार, अक्षय और जॉन अब्राहम को भी छोड़ा पीछे
By विवेक कुमार | Published: September 4, 2018 10:45 AM2018-09-04T10:45:17+5:302018-09-04T10:53:29+5:30
Stree day 4 box office collection Report: 'स्त्री' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी दमदार है। फिल्म में अमर कौशिक का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म कहीं भी बोरिंग नहीं है।
मुंबई, 4 सितम्बर: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। 31 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री को सोमवार जन्माष्टमी का भी फायदा मिला। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'स्त्री' ने अपने चौथे दिन 8.50 करोड़ की शानदार कमाई की। खास बात यह है कि स्त्री ने अपने चौथे दिन की कमाई के मामले में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' को भी पीछे छोड़ दिया है। स्त्री ने सिनेमाघरों में पहले दिन (शुक्रवार) 6.82 करोड़, शनिवार को 10.87 करोड़ और रविवार को अपनी कमाई में इजाफा करते हुए 13.57 करोड़ की कमाई की।
'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।
'स्त्री' को अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की एक्टिंग काफी दमदार है। फिल्म में अमर कौशिक का डायरेक्शन कमाल का है। फिल्म कहीं भी बोरिंग नहीं है।
अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।
एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है।